Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

51 की उम्र में भी क्यों कुंवारे है अक्षय खन्ना? ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बच्चों और शादी को समझते हैं बोझ!

अक्षय खन्ना 51 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वो कुंवारे हैं. हालांकि बीते दिनों उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था कि वो शादी क्यों नहीं करना चाहते हैं.

Akshaye Khanna
51 की उम्र में भी क्यों कुंवारे हैं अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म महाकाली की तैयारी में जुटे हैं. इस मूवी में वो शुक्राचार्य के रोल में दिखाई देंगे. इससे पहले वो फिल्म धुरंधर से धमाल मचा चुके हैं. इस मूवी में उनका रहमान डकैत का रोल लोगों को खूब पसंद आया था. फिल्मों में धमाल मचाने वाले अक्षय खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. इतना ही नहीं 51 साल के हो चुके एक्टर आज भी कुंवारे हैं. हालांकि वह शादी और बच्चों को लेकर भी काफी अलग सोच रखते हैं. इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी कहा था कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों है.

शादी नहीं करना चाहते अक्षय खन्ना

दरअसल, साल 2019 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो कभी भी शादी नहीं करना चाहते हैं. क्योंकि उनका मानना है कि शादी के बाद लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है और लाइफ का कंट्रोल किसी और के पास चला जाता है. उन्होंने कहा, “मैं शादी के लिए नहीं बना हूं. मैं खुद को शादी करते हुए नहीं देखता हूं. मैं उस तरह की जिंदगी के लिए तैयार नहीं हूं. यह कमिटमेंट की बात नहीं है. बल्कि उस तरह की जिंदगी की बात है. शादी एक कमिटमेंट है, लेकिन इसके साथ ही आपकी लाइफस्टाइल में बहुत बड़ा चेंज है.”

---विज्ञापन---

अपनी लाइफ पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं अक्षय खन्ना

एक्टर ने आगे कहा, “शादी सब कुछ बदल देती है. मैं अपनी जिंदगी पर पूरा कंट्रोल चाहता हूं. जब आप किसी दूसरे इंसान के साथ अपनी जिंदगी शेयर करते हैं. तो आप उस पर पूरा कंट्रोल नहीं रख सकते. आपको अपने नियंत्रण का एक बड़ा हिस्सा छोड़ना पड़ता है. आप दोनों एक दूसरे की जिंदगी शेयर करते हैं.”

बच्चों के बारे में क्या सोचते हैं अक्षय खन्ना

इस बीच एक्टर ने बच्चों को लेकर भी बात की. साथ ही उनसे जब बच्चों को गोद लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा वो अकेले हैं और उन पर किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं. वो किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं. वो अकेले खुश हैं.

---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर को डेट कर चुके हैं अक्षय खन्ना!

बता दें कि अक्षय खन्ना भले ही आज कुंवारे हैं. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को डेट कर चुके हैं. इतना ही नहीं दोनों की शादी की भी अफवाहें उस दौरान जमकर सामने आईं थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय उनके परिवारों के बीच शादी को लेकर बात चल रही थी, लेकिन कई कारणों से रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. जहां अक्षय अभी भी कुंवारे हैं, वहीं करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी. लेकिन दोनों का तलाक हो गया.

यह भी पढ़ें- Saira Banu Birthday: दिलीप कुमार ने अपनी ही फैन से रचाई थी शादी, बर्थडे पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 12:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola