---विज्ञापन---
Saira Banu Birthday: दिलीप कुमार ने अपनी ही फैन से रचाई थी शादी, बर्थडे पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
सायरा बानो आज अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं. दिग्गज एक्ट्रेस के बर्थडे पर आज हम उनकी और दिलीप कुमार की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में जानेंगे कि किस तरह से सायरा बचपन से ही दिलीप संग शादी का सपना देखते हुए आईं थी और 22 साल के ऐज गैप के बाद भी दोनों ने शादी की और उसे बेहद खूबसूरती से निभाया भी.
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई अनोखी लव स्टोरी देखने और सुनने को मिलती हैं. फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर और एक्ट्रेस की कहानियां भी हम सालों से सुनते आ रहे हैं. वहीं, आज हम सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी के बारे में बात करेंगे. दोनों ही बॉलीवुड के जाने माने कलाकार होने के साथ एक ऐसे कपल थे, जिन्होंने सालों तक लोगों को इंस्पायर किया है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
सायरा बानो बर्थडे और फिल्मी करियर
दरअसल, सायरा बानो बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं और आज वो अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था. वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनकी मां नसीम बानो एक एक्ट्रेस थीं और पिता मिया एहसान उल-हक एक प्रोड्यूसर थे. सायरा बानो के करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने 1961 में आई फिल्म 'जंगली' से डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था. इसके बाद वह शागिर्द, दीवाना, सगीना, आई मिलन की बेला, गोपी, फैसला, जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.
सायरा बानो थी दिलीप कुमार की दीवानी
सायरा बानो अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थी. उन्होंने अपने काम और अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. जहां लाखों की संख्या में उनके दीवाने थे, वहीं सायरा बानो भी किसी के पीछे पागलों की तरह दीवानी हुई घूमती थीं. दरअसल, सायरा बानो ने बचपन से ही एक सपना देखा था और वो था दिलीप कुमार से शादी का.
बचपन से दिलीप से शादी करना चाहती थीं सायरा
सायरा बानो बचपन से ही दिलीप कुमार की बड़ी फैन थीं. कहा जाता है कि जब वह सिर्फ 12 साल की थीं, तब से वह दिलीप कुमार की फिल्में देखा करती थीं और अपनी मां से कहती थीं कि वह एक दिन उनसे शादी करेंगी. लेकिन उनकी मां ने इन बातों को मजाक में टाल दिया करती थीं. इतना ही नहीं दिलीप कुमार को इंप्रेस करने के लिए सायरा ने सितार भी सिखा था, क्योंकि दिलीप सितार के काफी शौकीन थे. साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार के लिए उर्दू भी सीखी थी.
सायरा को बर्थडे पार्टी में देख दीवाने हो गए थे दिलीप
इसके बाद उनकी पहली मुलाकात को लेकर बात करें तो एक बार सायरा के बर्थडे पर उनकी मां ने दिलीप कुमार को पार्टी में बुलाया था. 23 अगस्त 1966 को दिलीप सायरा के बर्थडे में पहुंचे और वहां पर सायरा को देखकर दिलीप अपना दिल हार बैठे. बर्थडे के अगले दिन भी उन्होंने सायरा को कॉल करके पार्टी और डिनर के लिए शुक्रिया कहा. इसके बाद ही दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया. 8 दिनों के बाद दिलीप ने सायरा से शादी की इच्छा जाहिर की.इस तरह से सायरा का दीलिप संग शादी का सपना सच हो गया.
सायरा और दिलीप के बीच था 22 साल की उम्र का फासला
दिलीप और सायरा ने 11 अक्टूबर 1966 को शादी कर ली. इस दौरान सायरा महज 22 साल की थीं और दिलीप 44 साल के थे, दोनों के बीच 22 साल का फासला था. हालांकि उम्र में इतना अंतर होने के बाद भी दोनों की लव स्टोरी में कभी दरार नहीं आई और दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत खूबसूरती के साथ निभाया. दिलीप और सायरा ने गोपी और सगीना जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया. दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद थी.
कैसी रही सायरा और दिलीप की शादीशुदा जिंदगी?
इस बीच सायरा और दिलीप के रिश्ते में एक बुरा वक्त भी आया. सायरा जब प्रेग्नेंट थी, तब वह बाथरूम में गिर गई थीं, जिसके बाद उनका गर्भपात हो गया था. इस घटना ने दोनों को तोड़ दिया था. बच्चे की चाहत में दिलीप ने 1981 में अस्मा रहमान से दूसरी शादी की, लेकिन दोनों महज दो साल में अलग हो गए और वो फिर सायरा के पास लौट आए. हालांकि 7 जुलाई 2021 को दिलीप इस दुनिया को अलविदा कह गए, जिससे सायरा बुरी तरह टूट गई थीं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.