Pregnant Actress Anushka Ranjan Slams Mumbai City: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को एंजॉय कर रही हैं. इसी साल मई में उन्होंने अपने पति आदित्य सील के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. इस समय अनुष्का रंजन की प्रेग्नेंसी का 8वां महीना चल रहा है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में अनुष्का रंजन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई शहर की हालत और सड़क व्यवस्था पर गुस्सा जाहिर किया है. इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर ट्रैफिक और गड्ढों को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली है.
ट्रैफिक और गड्ढों पर निकाली भड़ास
अनुष्का रंजन ने मुंबई के ट्रैफिक और गड्ढों से भरी सड़कों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस शहर को ‘दयनीय’ और घटिया शहर बताया है. हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया, जिसमें वो मुंबई की एक सड़क पर ट्रैफिक में फंसी दिखाई दे रही हैं. अनुष्का ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में लग रहे लगातार ट्रैफिक जाम से वो अंदर तक हिल गई हैं.

यह शहर एकदम घटिया है…
इस तस्वीर करते हुए अनुष्का ने एक कैप्शन में लिखा, ‘यह शहर एकदम घटिया है!!! लगातार ट्रैफिक और गड्ढे मुझे अंदर तक हिला रहे हैं… घिनौना, दयनीय, छी!’ अनुष्का का ये सोशल मीडिया कमेंट ऐसे समय में सामने आया, जब आम लोग भी मुंबई के गड्ढे, ट्रैफिक की भीड़ और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या के चलते परेशान है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मुंबई की सड़कों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.
अनुष्का रंजन का करियर
बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने साल 2015 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आईं. पॉपुलर वेब सीरीज ‘फितरत’ में भी अनुष्का रंजन ने अहम किरदार निभाया था. अनुष्का ने 21 नवंबर, 2021 को एक्टर आदित्य सील से शादी की. अपनी शादी के करीब 5 साल बाद अनुष्का ने मई 2026 में प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की.