Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना? जिनसे गुपचुप सगाई कर एक्टर ने फैंस को चौंकाया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना के साथ गुपचुप सगाई कर ली है. यह सगाई बेहद प्राइवेट तरीके से की गई. ऐसे में फैंस के यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर तमन्ना हैं कौन? तो चलिए जानते हैं.

mohsin khan engaged
कौन हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान की मंगेतर?

टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई कर ली है. खास बात यह है कि मोहसिन ने यह सगाई बेहद प्राइवेट तरीके से की और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की.

मोहसिन ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

22 अगस्त (शनिवार) को मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी के लिए बेहद प्यार भरा और इमोशनल कैप्शन भी लिखा. मोहसिन ने तमन्ना को खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील बताते हुए कहा कि उनका उनकी जिंदगी में आना जैसे पहले से ही तय था.

---विज्ञापन---

तमन्ना के लिए लिखा ये खास मैसेज

मोहसिन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी लेडी लव हमेशा हंसती-मुस्कुराती हैं, उम्मीदें रखती हैं, दुआएं मांगती हैं और गाना बजाना पसंद करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शायद उनकी कहानी सितारों में पहले ही लिखी जा चुकी थी और दोनों का एक-दूसरे से मिलना तय था.

मोहसिन ने की ये खास दुआ

अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए मोहसिन ने तमन्ना की पसंदीदा फिल्म ‘वीर-जारा’ का शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग भी शेयर किया. इस डायलॉग के जरिए उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी के लिए हमेशा खुश रहने की दुआ की.

---विज्ञापन---

कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना?

मोहसिन की सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस अब उनकी मंगेतर तमन्ना के बारे में जानना चाहते हैं. हालांकि, तमन्ना की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं या किसी दूसरे प्रोफेशन में हैं.

हां इतना जरूर कहा जा सकता है, कि तमन्ना सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और उनका इंस्टाग्राम हैंडल @tammerrrrz के नाम से बताया जा रहा है. उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, ‘सारी तारीफ उस सबसे ऊंचे (ईश्वर) के लिए है.’

---विज्ञापन---

सगाई में दिखा कपल का खास अंदाज

सगाई के मौके पर तमन्ना सुर्ख लाल रंग के सिंपल और एलिगेंट गाउन में नजर आईं. वहीं मोहसिन ने सफेद शर्ट, रेड टाई और ब्लैक सूट पहना था. इसके अलावा एक और तस्वीर है, जिसमें तमन्ना सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं. फिलहाल, दोनों की इन तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही है.

फैंस बरसा रहे दिल खोलकर प्यार

मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में कहा कि यह उनके हमेशा साथ रहने की शुरुआत है. उन्होंने अपने रिश्ते को प्यार, दोस्ती और जिंदगीभर की यादों से भरा खूबसूरत सफर बताया. बहरहाल, फैंस कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं, और अब उन्हें बस इस खूबसूरत जोड़े की शादी की तारीख का इंतजार है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola