Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

73 की उम्र में दोबारा घोड़ी चढ़ेंगे अनूप जलोटा? चौथी शादी पर दिया शॉकिंग बयान

भजन सिंगर अनूप जलोटा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, इस बार उन्होंने अपनी चौथी शादी पर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है.

भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 73 साल की उम्र में एक बार फिर उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है. इसकी वजह है उनका हालिया बयान, जिसमें उन्होंने अपनी तीन शादियों, प्यार और दोबारा शादी करने के सवाल पर खुलकर बात की. जिसने फैंस को हैरान कर दिया.

पहली शादी में क्या हुई थी दिक्कत?

‘द निधी शो’ में पहुंचे अनूप जलोटा ने अपनी तीन शादियों का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी काफी अच्छी थी, लेकिन करीब चार साल बाद रिश्ते में परेशानियां आने लगीं. उनके मुताबिक, उनकी पत्नी उनके ही एक सहयोगी के साथ चली गई थीं.

---विज्ञापन---

पिता के कहने पर की दूसरी शादी?

इसके बाद अनूप जलोटा ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें अपनी एक स्टूडेंट से शादी करने की सलाह दी थी. उन्होंने पिता की बात मान ली, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका. करीब एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया.

तीसरी शादी से मिला सच्चा प्यार?

अनूप ने अपनी तीसरी शादी को सबसे अच्छा अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ करीब 21 साल तक रहे. उनकी पत्नी को दिल की गंभीर बीमारी थी और इलाज के लिए दोनों अमेरिका भी गए थे. वहां उनका हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ, जिसके बाद वह करीब 13 साल तक जीवित रहीं. बाद में उनका निधन हो गया. दोनों का एक बेटा है, जो अब 30 साल का है और अमेरिका में रहता है.

---विज्ञापन---

क्यों सिंगर ने बोला किस्मत पर निर्भर करता है पार्टनर?

जब अनूप से पूछा गया कि तीन शादियों के अनुभव के बाद क्या उन्हें लगता है कि शादी करनी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि शादी जरूर करनी चाहिए. उनके मुताबिक, शादी में सबसे ज्यादा मायने रखता है कि आपका पार्टनर कैसा है. उन्होंने कहा कि यह काफी हद तक किस्मत पर निर्भर करता है.

चौथी शादी पर क्या बोले अनूप जलोटा?

वहीं, चौथी शादी के सवाल पर अनूप जलोटा ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें प्यार नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने गालिब के शेर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका दिल मोहब्बत से भर चुका है.

---विज्ञापन---

श्रीराम का क्यों दिया उदाहरण?

अनूप ने राजा दशरथ की तीन शादियों का उदाहरण देते हुए यह भी कहा कि भगवान राम के समय से एक शादी की परंपरा को महत्व दिया गया. उन्होंने आमिर खान की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी स्थिति अलग है, क्योंकि वह मुस्लिम हैं और उनके धर्म में एक से ज्यादा शादियों की अनुमति का प्रावधान बताया जाता है.

तो क्या चौथी शादी करेंगे अनूप जलोटा?

फिलहाल, अनूप जलोटा के इस बयान के बाद चौथी शादी को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन उनके अब प्यार नहीं होगा वाले जवाब ने साफ कर दिया है, कि फिलहाल उनका दोबारा प्यार या शादी करने का कोई इरादा नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 02:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola