Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Paradise Box Office Collection Day 5: नानी की ‘द पैराडाइज’ की कमाई 5वें दिन हुई धड़ाम, फिर भी बनी सबसे बड़ी फिल्म

The Paradise Box Office Collection: 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत तो शानदार अंदाज में की, लेकिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, बावजूद इसके नानी की फिल्म ने इतिहास रच दिया है.

The Paradise , The Paradise Box Office Collection Day 5
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने पांचवें दिन की कितनी कमाई?

The Paradise Box Office Collection Day 5: नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत तो शानदार अंदाज में की, लेकिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी बज था और शुरुआती दिनों में भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को इसकी कमाई में करीब 68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

क्या कहती है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने 28 सितंबर को भारत में करीब 4.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के कुल 5,732 शो चले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 17.2 फीसदी रही. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 96.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 114.45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---

पांच दिनों में कैसी रही कमाई?

नानी की फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. इसके बाद 24 सितंबर को फिल्म ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की कमाई की. शुक्रवार को कलेक्शन गिरकर 14.90 करोड़ रुपये रहा.
वीकेंड पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी. शनिवार को ‘द पैराडाइज’ ने 15.25 करोड़ रुपये और रविवार को 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन सोमवार आते ही कमाई में जबरदस्त गिरावट आ गई और फिल्म सिर्फ 4.62 करोड़ रुपये ही जुटा सकी.

तेलुगु वर्जन ने संभाली कमान

पांचवें दिन फिल्म की कमाई में तेलुगु वर्जन सबसे आगे रहा. इसने 2,807 शो से करीब 3.84 करोड़ रुपये कमाए और 24 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की. हिंदी वर्जन ने 2,581 शो से 67 लाख रुपये, जबकि तमिल वर्जन ने 344 शो से करीब 11 लाख रुपये कमाए.

---विज्ञापन---

गिरावट के बावजूद किया ये कारनामा

कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म ने पांच दिनों में 96 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यही वजह है कि ‘द पैराडाइज’ को नानी की अब तक की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है.

नानी ने ट्रोलिंग और आलोचना पर दिया रिएक्शन

फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. नानी ने भी सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने दर्शकों का प्यार, मजेदार ट्रोलिंग और आलोचनाएं सभी देखी हैं. एक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने क्रिटिक्स और रिव्यूअर्स की बताई कमियों से सीखने की कोशिश की है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 08:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola