Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अभिषेक मल्हान का फूटा गुस्सा! जिया शंकर संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- चैप्टर खत्म

Abhishek Malhan Jiya Shankar: फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हाना ने जिया शंकर के साथ अपनी सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है और इन खबरों को अफवाह बताया है. इसके साथ ही यह भी कहा कि दोनों के बीच का वो चैप्टर अब खत्म हो चुका है. जहां उनके इय बयान से फैंस काफी हैरान हैं.

Abhishek Malhan On Engagement Rumours With Jiya Shankar

Abhishek Malhan On Engagement Rumours With Jiya Shankar: यूट्यूबर अभिषेक मल्हाना और एक्ट्रेस जिया शंकर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अफवाहें चल रही थीं. हालांकि जिया ने पहले ही इस तरह की खबरों पर विराम लगा दिया है. वहीं अब इस तरह की खबरों पर अभिषेक मल्हान का रिएक्शन भी सामने आया है. दरअसल उन्होंने सगाई की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा है कि वो चैप्टर खत्म हो गया है.

अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी

अभिषेक ने जिया शंकर के साथ सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, “मैं एक चीज क्लीयर करना चाहता हूं, प्लीज मेरे नाम किसी के साथ मत जोड़ो. मैं 3 साल पहले शो का हिस्सा था और वो चैप्टर वहीं खत्म हो गया. मेरी च्वाइस पहले से क्लीयर थी और तबसे बदली नहीं है.” इसके साथ ही अभिषेक ने यह भी बताया कि उन्हें काफी बुरा लगता है कि बार-बार एक ही बात सामने आती है. उन्होंने यह भी साफ-साफ कहा कि वो किसी भी लिक अप वाले गेम का हिस्सा नहीं होना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

जिया पहले ही कर चुकी हैं स्पष्ट

सगाई की अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस जिया शंकर पहले ही सब कुछ स्पष्ट कर चुकी हैं. दरअसल उन्होंने मिस्ट्री मैन के साथ अपनी एक क्लोज फोटो शेयर की थी. इस दौरान उन्होंने लिखा था कि सारी गलत खबरों को 2025 में ही छोड़ दो. हालांकि फोटो में उस व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखा था.

बिग बॉस ओटीटी 2 में साथ आए थे नजर

अभिषेक मल्हाना और जिया शंकर की बॉन्डिंग को लेकर चर्चाएं बिग बॉस के घर से शुरू हुई थीं. दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 में दोनों साथ में थे. यहीं से दोनों की दोस्ती हुई थी. दोनों की जिस तरह की बॉन्डिंग थी, उससे लोगों को लग रहा था कि वो रिलेशनशिप में आ सकते हैं. इसका अलावा दोनों एक गाने में भी साथ में नजर आए थे.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2026 02:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola