Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं कभी धोखा नहीं दूंगा’, दलेर मेहंदी विवाद के बीच अभिजीत भट्टाचार्य का बेबाक बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

Abhijeet Bhattacharya on Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद के बीच सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का एक बड़ा बयान सामने आया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Abhijeet Bhattacharya on Daler Mehndi Controversy: बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में परफॉर्म करने के दौरान हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. इस दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री ने दलेर मेहंदी पर लाइव परफॉर्मेंस में लिप-सिंकिंग करने का आरोप लगाया था. इसको लेकर काफी विवाद हुआ. अब इस विवाद पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का रिएक्शन सामने आया है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वो कभी भी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लोगों को धोखा नहीं देंगे और न ही कभी ऐसे मौकों पर लिप-सिंकिंग करेंगे. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

दलेर मेहंदी विवाद पर क्या बोले अभिजीत?

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में परफॉर्म किया था. अब इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना नाम लिए इस विवाद पर बात करते हुए कहते हैं, ‘अगर कोई असल में माइक्रोफोन में लाइव नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत न दें. कुछ दिन पहले, एक घटना हुई थी जब एक मंत्री स्टेज पर आए और सच बोल दिया. उन्होंने कहा, ‘आप गा नहीं रहे हैं. आप मुश्किल से खड़े हो पा रहे हैं, और आप असल में लाइव परफॉर्म नहीं कर रहे हैं.’ उन्होंने सच बोला. लेकिन वह कई लोगों की नजरों में विलेन बन गए. फिर भी यह कुछ ऐसा है जो हर जगह स्टेज पर होता है.’

---विज्ञापन---

अभिजीत का बेबाक बयान

अभिजीत ने आगे कहा, ‘मैं आप सभी से, खासकर यहां छत्तीसगढ़ में रहने वालों से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऐसा न होने दें। मैं चाहे जैसा गाऊं, चाहे बुरा गाऊं, चाहे मेरी आवाज में खिंचाव हो, चाहे मैं थक जाऊं या चाहे मैं बेसुरा गाऊं, मैं जो भी करूं, लाइव गाऊंगा. आपने मुझे अपना समय दिया, इसके लिए मैं आपका सम्मान करता हूं.’

मैं कभी धोखा नहीं दूंगा

अभिजीत ने आगे कहा, ‘आपने अपनी मेहनत की कमाई खर्च की है, मुझे यहां बुलाया है और ये सारे इंतजाम किए हैं. इस इवेंट के पीछे एडमिनिस्ट्रेशन, डिपार्टमेंट और आप सभी की मेहनत है. मैं आप सभी को सिर झुकाता हूं और वादा करता हूं कि मैं आपको इस तरह कभी धोखा नहीं दूंगा. मैं गाने के नाम पर कभी सिर्फ अपने होंठ नहीं हिलाऊंगा. कुछ लोग ऐसा करते हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा.’

First published on: Nov 05, 2026 09:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो