Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan ने क्यों ठुकरा दी थी Shahrukh की ये ब्लॉकबस्टर मूवी? इंटरव्यू में वजह की रिवील

Aamir Khan Rejected Shahrukh Khan Movie: आमिर खान ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी को ठुकरा दिया था। एक्टर ने इंटरव्यू में इसकी वजह भी रिवील की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मूवी कौन-सी थी और क्या बोले एक्टर?

---विज्ञापन---

Aamir Khan Rejected Shahrukh Khan Movie: बॉलीवुड में अक्सर एक्टर्स बड़ी-बड़ी फिल्में ठुकरा देते हैं जो बाद में किसी और की झोली में जा गिरती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो यश चोपड़ा के डायरेक्शन बनी थी और इसके बाद भी आमिर खान ने उसे ठुकरा दिया था। बाद में ये मूवी शाहरुख खान ने की और बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं अब आमिर खान ने इसके पीछे की वजह भी रिवील की है। चलिए आपको बताते हैं आखिर हम किस मूवी की बात कर रहे हैं और आमिर ने इस पर अब क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Netflix पर देखें ये 5 लेटेस्ट रोमांटिक फिल्में, एक में दिखेगी Naga Chaitanya-Sai Pallavi की केमिस्ट्री

---विज्ञापन---

यश चोपड़ा की थी मूवी

शाहरुख खान एक ऐसे स्टार हैं जो अपने शुरुआती दिनों में नेगेटिव किरदार करने से नहीं कतराते थे। उन्होंने अपना नेगेटिव किरदार साल 1993 में आई ‘डर’ मूवी से शुरू किया था। ये एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी थी, जिसमें शाहरुख ने एक सिरफिरे आशिक राहुल का किरदार निभाया था। यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

आमिर ने की रिजेक्ट

वहीं ये मूवी पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी। आमिर ने इसे ठुकरा दिया था, जिसके बाद ये मूवी शाहरुख की झोली में जा गिरी और उन्होंने इस रोल को ऐसे निभाया जैसे ये रोल उन्हीं के लिए बना हो। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इस पर बात की है।

क्या बोले आमिर?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस मूवी को ना करने का कोई पछतावा है, तो उन्होंने कहा कि नहीं मुझे कोई पछतावा नहीं है। साथ ही उन्होंने वजह बताते हुए कहा, ‘ये रोल मेरे लिए नहीं था, मुझे ये बात पहले ही समझ आ गई थी। शाहरुख के अलावा कोई भी इस रोल को अच्छे से नहीं निभा सकता था। अगर मैं इसके लिए हां कर देता तो ये मेकर्स के लिए ठीक नहीं होता। मेरे पास और भी कारण थे जिसकी वजह से मैं इसे नहीं कर सका।’

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

वहीं मूवी की बात करें तो इस मूवी में शाहरुख खान का साइको आशिक का किरदार काफी फेमस हुआ था। मूवी में उनके साथ सनी देओल और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे। साथ ही मूवीज के गाने आज भी बहुत फेमस हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IIFA 2025 में करीना कपूर का दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट, सुपरहिट गानों पर यूं दी स्पेशल परफॉर्मेंस

First published on: Mar 10, 2025 12:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola