Salman Khan Video: अपनी लेटेस्ट फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” को लेकर सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। हर तरफ बस सलमान खान ही छाए हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर थिएटर तक हर तरफ बस भाईजान की लेटेस्ट फिल्म के ही चर्चे हैं। सलमान खान इन दिनों ट्रेंडिग सेलेब्रिटी बने हुए हैं।
बहन अर्पिता की ईद पार्टी में नजर आए सलमान खान (Salman Khan Video)
इस बीच सलमान खान को बहन अर्पिता खान के घर ईद की पार्टी पर देखा गया। इस दौरान उन्हें अपनी दोस्त संगीता बिजलानी के साथ स्पॉट किया गया। दोनों अर्पिता के घर के बाहर हंसते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। संगीता बिजलानी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
संगीता बिजलानी का वीडियो वायरल
अभी हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर फ्रेंड्स और फैमिली के लिए ईद पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक तमाम स्टार्स ने शिरकत की। खुद सलमान खान भी बहन अर्पिता खान की पार्टी में नजर आए। इस पार्टी में सलमान खान की बेहद पुरानी दोस्त संगीता बिजलानी भी नजर आईं। उन्हें सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों का ये क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भाईजान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फैंस को पसंद आ रहा वीडियो
लेटेस्ट वीडियो में संगीता बिजलानी सलमान खान को बेहद प्यार से गाल पर मुक्का मारती हुई दिखाई दे रही हैं। संगीता बिजलानी और सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘ पहला प्यार पहला ही होता है’ तो वहीं दूसरे यूजर ने इस वीडियो को सलमान खान का क्यूटेस्ट वीडियो करार दिया है।
मल्टी स्टारर है सलमान खान की फिल्म KKBKKJ
मल्टी स्टारर फिल्म KKBKKJ में सलमान खान (Salman khan), पूजा हेगड़े वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तवारी (Palak Tiwari), जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम ने अहम रोल में नजर आए हैं। बता दें कि पलक तिवारी और शहनाज गिल इस फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।