---विज्ञापन---

Salman Khan: दुबई से सलमान खान ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, लुक ने उड़ा दिए फैंस के होश

Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म […]

Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही KKBKKJ (Salman Khan)

फिल्म 21 अप्रैल को थिएटर में आई और महज तीन दिन में ही फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फैंस ने भाईजान की फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ बस सलमान खान ही छाए हुए हैं। आए दिन भाईजान अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कोई ने कोई फोटो शेयर करते ही रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

दुबई में मस्ती कर रहे सलमान खान

दरअसल सलमान खान इन दिनों दुबई में हैं और यहां से एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में सलमान खान का लुक बेहद ही अलग है। सलमान खान ब्लैक कलर की शर्ट पहने हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-दुबई। अभी हाल ही में एक्टर  को एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। इस दौरान पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया था। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। अब सलमान खान ने खुद अपनी फोटो के जरिए बताया है कि वे इन दिनों दुबई में हैं। अब फैंस सलमान खान की इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उन्हें सलमान खान की ये लेटेस्ट फोटो और उनका ये लुक बेहद ही पसंद आया है।

पहली बार साथ आए पूजा हेगड़े-सलमान खान

सलमान खान स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान खान पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की है और लोगों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई है। फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल, जगपति बाबू और दग्गुबाती वेंकटेश जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए थे।

First published on: Apr 25, 2023 12:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.