---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Citadel Promotion: “सिटाडेल” के प्रमोशन से पहले प्रियंका चोपड़ा के किलर लुक ने गिराई बिजलियां

Priyanka Chopra Citadel Promotion: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद बिजी नजर आ रही हैं। दरअसल वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज “सिटाडेल” को लेकर बिजी हैं। एक्ट्रेस को इन दिनों जमकर इसका प्रमोशन करते हुए देखा जा रहा है। यह सीरीज 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही […]

Priyanka Chopra at Citadel Promotion

Priyanka Chopra Citadel Promotion: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद बिजी नजर आ रही हैं। दरअसल वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज “सिटाडेल” को लेकर बिजी हैं। एक्ट्रेस को इन दिनों जमकर इसका प्रमोशन करते हुए देखा जा रहा है। यह सीरीज 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में कई इवेंट में अपनी लेटेस्ट अपकमिंग वेब सीरीज का जमकर प्रमोशन किया और खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके लुक से लेकर उनका स्टाइल देखने लायक था। प्रियंका लगातार कई दिनों से प्रमोशन में बिजी हैं।

भारत के बाद अब लंदन में प्रियंका अपनी इस वेब सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग गेटअप में देखा गया। हर बार प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस का लुक देखने लायक था। अब उनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल के प्रमोशन से जुड़ी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

 

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के दौरान की अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक फैंस को कायल कर रहा है। उनके लेटेस्ट लुक ने सबका दिल जीत लिया है।

 

हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। हर फोटो में वो डिफ्रेंट पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अपनी अगली पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टाइलिश वॉक करते हुए दिखाई दीं।

बात करें सिटाडेल की तो यह एक स्पाई, एक्शन, थ्रिलर सीरीज है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मेडन नजर आने वाले हैं। रिचर्ड मैडेन इस सीरीज में मेसन केन के रोल में हैं, जो ‘स‍िटाडेल’ का सबसे बेहतरीन टियर-वन एजेंट है।

 

वहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस सीरीज में नादिया सिंह के रोल में हैं। वो मेसन की पूर्व साथी हैं।

First published on: Apr 14, 2023 12:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.