---विज्ञापन---

Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding: दुबारा घोड़ी चढ़ने को तैयार प्रोड्यूसर मधु मंटेना, जानिए कौन है दुल्हन ?

Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding: इंडस्ट्री में आए दिन सेलेब्स की शादी की खबरें सुनाई दे जाती हैं। इस लिस्ट में आज एक और नाम जुड़ गया है। मशहूर प्रोड्यूसर मधु मंटेना (Madhu Mantena) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे फेमस योगा एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी के साथ शादी करने जा रहे […]

Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding: इंडस्ट्री में आए दिन सेलेब्स की शादी की खबरें सुनाई दे जाती हैं। इस लिस्ट में आज एक और नाम जुड़ गया है। मशहूर प्रोड्यूसर मधु मंटेना (Madhu Mantena) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे फेमस योगा एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी के साथ शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि ये प्रोड्यूसर की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने फेमस डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी रचाई थी और कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए थे।

मंदिर में होंगी शादी की रस्में (Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding)

प्रोड्यूसर के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि कपल बेहद ही सादगी के साथ मंदिर में शादी करना चाहते हैं उन्होंने बताया कि इरा त्रिवेदी रिजर्व रहना पसंद करती हैं इसके चलते उनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही मौजूद होंगे। हालांकि मधु मंटेना बेहद ही सोशल पर्सन है जिसके चलते उनके दोस्ती की मौजूदगी जरूर होगी।

बेहद ही करीबी लोगों के बीच होगी शादी

उन्होंने बताया कि दोनों 11 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे और 12 जून को शादी की पार्टी देंगे। मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी 11 जून को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी करने वाले हैं। इरा बेहद ही आध्यात्मिक हैं जिसको ध्यान में रखते हुए शादी के लिए ये जगह चुनी गई है। दोनों की शादी पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स की मौजूदगी की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि मधु मंटेना इंडस्ट्री के बेहद ही फेमस प्रोड्यूसर हैं। वे हिंदी के साथ ही साथ तेलुगु और बंगाली सिनेमा के लिए भी जाने जाते हैं।

दुबारा शादी कर रहे हैं मधु मंटेना

बताते चलें कि मधु मंटेना ने साल 2015 फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी। दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। अब प्रोड्यूसर दुबारा शादी करने के लिए तैयार हैं वहीं मसाबा गुप्ता ने इसी साल 2023 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी कर ली है।

First published on: Apr 21, 2023 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.