---विज्ञापन---

पहले पति ने जबड़ा तोड़ा तो तीसरे ने किया रेप! ताउम्र सच्चा प्यार के लिए बॉलीवुड की ग्लैमर डॉल

Zeenat Aman Birthday Special: जीनत अमान आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। जीनत ने बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड सेट किया था।

Zeenat Aman Birthday Special
pic credit: google

Zeenat Aman Birthday Special: हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रह चुकीं जीनत अमान (Zeenat Aman) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 70 के दशक में हर कोई एक्टर से लेकर डायरेक्टर उनके साथ काम करने की इच्छा रखता था। जीनत ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है और आज भी उन्हें उनके काम के लिए याद किया जाता है। अपने दौर की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी लाइफ के कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Anupamaa के फैंस को लगेगा तगड़ा झगटा, गिरती TRP के बीच ‘वनराज’ ने इस वजह से लिया ब्रेक

कम उम्र में ही पिता को खोया (Zeenat Aman Birthday Special)

अपने समय की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) का जन्म 19 नवंबर 1951 में मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता का नाम अमानतुल्लाह खान था। महज 13 साल की उम्र में जीनत के सिर से उनके पिता का साया उठ गया था। उसके बाद उनकी हिन्दू मां ने जर्मन के एक शख्स से शादी कर ली थी। उसके बाद एक्ट्रेस जर्मनी चली गई थीं। जीनत एक्टर रज़ा मुराद की चचेरी बहन और अभिनेता मुराद की भतीजी हैं।

19 साल में बन गई थीं मिस एशिया पैसिफिक (Zeenat Aman Birthday Special)

5 सालों तक जर्मनी में रहने के बाद जीनत मुंबई लौंट आई थीं। यहां उन्होंने कॉलेज के बाद अपने करियर की शुरूआत बतौर पत्रकार की थी। मगर पत्रकारिता में उनका मन नहीं लगा था, फिर वो मॉडलिंग की दुनिया में उतर गईं। जीनत अमान के बारे में यह बात बहुत ही कम लोग जानते है कि वो सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट (Miss Asia Pacific International Pagent) का ताज अपने नाम कर लिया था। वो ये पेजेंट जीतने वाली पहली भारतीय थीं। इतनी कम उम्र में भारत का नाम रोशन करने के बाद जीनत ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

सिनेमा की बदली हवा (Zeenat Aman Birthday Special)

जीनत अमान ने अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड किरदारों और आउटफिट्स की वजह से मशहूर हुई थीं। दरअसल, उस दौरान में अभिनेत्रियां सिर्फ साड़ी और सूट ही पहनती थीं। मगर विदेश में रहकर आईं जीनत अमान (Zeenat Aman) ने आते ही अपने बोल्डनेस से सिनेमा जगत की हवा की बदलकर रख दी थी। आज भी जीनत की गिनती बॉलीवुड की मोस्ट बोल्ड और ग्लैमरस हीरोइनों की गिनती में की जाती है, क्योंकि पर्दे सिर्फ एक सफेद साड़ी लपेट कर झरने के नीचे दिए अपने सेंसुअस अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया था।

तमाम उम्र प्यार में मिला सिर्फ दर्द

बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही जीनत अमान (Zeenat Aman) ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म इंडस्ट्री में जीनत के अफेयर के चर्चे खूब रहे। मगर उन्हें प्यार में सिर्फ दर्द नसीब हुआ। दो शादियां करने के बावजूद एक्ट्रेस ताउम्र सच्चे प्यार के लिए तरसी। जीनत का कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला पाया और टूट गया। पैसा, नाम सब मिला, लेकिन जीनत को जिंदगी में सच्चा प्यार नहीं मिल पाया।

संजय खान संग रचाई गुपचुप शादी!

फिल्मी गलियारों में जीनत अमान और एक्टर संजय खान के प्यार के चर्चे काफी फेमस हैं। 4 बच्चों के पिता संजय खान को जीनत से प्यार हो गया था। खबरों की मानें तो दोनों ने जैसलमेर में साल 1978 में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी लेकिन दोनों ने अपनी शादी को छुपाकर रखा। संजय शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। ऐसे में उन्होंने जीनत से अपनी शादी को दुनिया से छुपा रखा था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के बीच के झगड़े काफी बढ़ गए थे। कहा जाता है कि एक पार्टी में एक्टर ने जीनत को इतनी बुरी तरह मारा था कि उनकी एक आंख की रोशनी तक तली गई थी।

दो बार प्यार, तीन बार शादी (Zeenat Aman Birthday Special)न

जीनत अमान (Zeenat Aman) ने 11 अक्टूबर 1985 में मजहर खान (Mazhar Khan) से शादी रचाई थी। जीनत अमान और महजर खान दो बच्चों के माता-पिता बन गए थे। मगर कुछ समय बाद मजहर ने भी जीनत पर हाथ उठाना शुरू कर दिया था। जीनत ने तलाक की अर्जी तक दे दी थी। मगर उसी दौरान मजहर की किडनी में इन्फेक्शन हो गया था। फिर इसी के चलते तलाक से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी अमन खन्ना उर्फ सरफराज जफर अहसन (Aman Khanna Aka Sarfraz Jaffar Ahsan) से की थी। जीनत ने इस शादी को तोड़ते हुए सरफराज पर रेप और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते थे।

First published on: Nov 19, 2023 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.