Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

16 की उम्र में पहली गर्लफ्रेंड, 33 साल का ये मुंडा है इंडस्ट्री का मोस्ट एलिजिबल बैचलर, नाम सुनते ही दिल हारेंगी लड़कियां

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Kartik Aaryan Birthday
pic credit : google

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक आर्यन सिनेमा जगत के बड़े सितारे बनकर उभरे हैं। कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी हैं। एक्टर को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ जाती हैं। आज यानी की 22 नवंबर को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Birthday) जन्मदिन के खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने ऐश्वर्या राय संग सेट पर कर दी थी ऐसी हरकत, खफा होकर कभी न साथ काम करने की खाई कसम

नाम बदलकर मिली खास पहचान (Kartik Aaryan Birthday)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Birthday) का जन्‍म मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में 22 नवंबर 1990 को हुआ। कार्तिक के माता और पिता दोनों ही डॉक्‍टर हैं। कार्तिक ने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुंबई से बॉयोटेक्‍नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। कार्तिक आर्यन बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। कार्तिक आर्यन का पूरा नाम कार्तिक तिवारी हैं। एक्टर ने फिल्मों ने आने के लिए अपने सरनेम में बदलाव किया और तिवारी हटाकर आर्यन कर लिया था। आज कार्तिक आर्यन को पूरी दुनिया जानती है और फीमेल्स तो उनकी दीवानी हैं।

10वीं क्लास में पहली गर्लफ्रेंड (Kartik Aaryan Birthday)

लवर ब्वॉय के नाम से मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। कार्तिक का नाम अक्सर ही उनकी को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता है। मगर एक बार एक एक्टर ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंनें क्लास दसवीं में अपनी पहली गर्लफ्रेंड बनाई थी। सारा अली खान के साथ अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा के शो में एक्टर ने बताया था कि ‘उनकी पहली गर्लफ्रेंड 16 साल की उम्र में थी और उस समय डेट पर जाते समय डर लगता था कि कोई उन्हें देख न लें।’

मोस्ट एलिजेबल बैचलर में होती है गिनती

33 साल के कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजेबल बैचलर्स की लिस्ट में होती है। हर लड़की कार्तिक में अपना जीवनसाथी देखती हैं, मगर एक्टर अभी भी सिंगल है। हालांकि कार्तिक अपनी को-एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर चुके हैं, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। आज सारा और कार्तिक दोनों अच्छे दोस्त हैं। कार्तिक अपनी मम्मी के काफी क्लोज हैं और उन्हें कुछ लोग मां का लाडला भी बुलाते हैं।

जानें कब मिला पहला ब्रेक

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को साइन करने के बाद ही उन्होंने अपने पेरेंट्स को पहली फिल्म मिलने की जानकारी दी थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। कार्तिक को पहली फिल्म के लिए 1.25 लाख रुपए मिले थे। कार्तिक ने कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसमें ‘प्यार का पंचनामा’, आकाशवाणी, ‘प्यार का पंचनामा-2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘लव आज कल-2’ में काम किया लेकिन उनको फेम ‘भूल भुलैया-2’ से मिला।

First published on: Nov 22, 2023 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.