Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 में फिनाले से पहले Karanveer एक्सपोज, मीडिया के आरोपों ने किया पर्दाफाश

Karanveer Mehra Exposed in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में फिनाले से पहले करणवीर मेहरा का गेम एक्सपोज हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मीडियाकर्मियों ने करणवीर पर क्या-क्या सवाल पूछे?

---विज्ञापन---

Karanveer Mehra Exposed in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 फिनाले के काफी करीब आ गया है। चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन के एविक्ट होने के बाद अब घर में सिर्फ 7 लोग बचे हैं। बीते एपिसोड में घर में मीडियाकर्मियों ने घरवालों पर सवाल दागे। जहां करणवीर मेहरा पर भी निशाना साधा गया। मीडियाकर्मियों ने करण के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। जहां बीते एपिसोड में करण से चुम दरांग के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो वहीं विवियन के साथ दोस्ती को लेकर भी कई सवाल पूछे गए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Game Changer का बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी नहीं चला जादू, Fateh भी निकली फुस्स; जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---

कैरेक्टर सर्टिफिकेट बांटने पर उठे सवाल

शो में मीडियाकर्मियों ने घरवालों पर अपने सवालों से तीखे वार किए। जिससे करणवीर मेहरा भी बच नहीं पाए। करण से पूछा गया कि आप घर में घालमेल करते हैं। कैरेक्टर सर्टिफिकेट बांटते फिरते हैं आपको ये हक किसने दिया है? इस पर करण कहते हैं, ‘मेरी जो अपब्रिंगिंग है मैं उसी के हिसाब से सब करता हूं और बोलता हूं।’ वहीं मीडिया ने आगे भी पूछा, ‘कभी आप अविनाश को अच्छा आदमी बताते हैं और रजत के बारे में भी अच्छा बोलते हैं। विवियन को सुपरमैन का टैग देते हैं और अगले ही पल आप इन सबसे भिड़ते भी नजर आ रहे हैं। ये साफ-साफ दोगलापन है, जो फैंस को बहुत अच्छे से समझ भी आ रहा है।’

---विज्ञापन---

क्या रजत से डरे करण?

मीडियाकर्मियों के इन सवालों पर करण ने जवाब दिया कि मैंने हमेशा से सबके बारे में अच्छा ही कहा है और अच्छे ही सर्टिफिकेट बांटे हैं। इसमें मुझे नहीं लगता कि कुछ बुरा है। वहीं मीडिया ने आगे कहा, ‘आपने कुछ दिन पहले रजत को बोला कि अपने यूट्यूबर फ्रेंड को बोलना कि वोट्स ना करें नहीं तो हम सब हार जाएंगे। क्या आपको अपने फैंस और अपने टैलेंट पर भरोसा नहीं है?’ इसे सुनकर करण भी शॉक्ड रह गए।

विवियन की दोस्ती को बताया फायदा का सौदा

वहीं विवियन और करण के रिश्ते पर भी सवाल उठाए गए। मीडियाकर्मी ने कहा कि आपने घर में आते ही कहा था कि विवियन से 12 साल पुरानी दोस्ती है तो इसका कहीं ना कहीं आपको फायदा हुआ है। मीडिया के तीखे सवाल सुनकर करणवीर के साथ-साथ घरवाले भी दंग रह गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Avinash Mishra के कॉन्फिडेंस पर भारी पड़ेंगी ये 3 खामियां, टॉप 3 से कराएंगी बाहर

First published on: Jan 14, 2025 07:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola