Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan की फिल्मी बहन, एक हिट देकर छोड़ी एक्टिंग, इंटरनेट पर हुईं ट्रोल; Bigg Boss में छाईं

Aashika Bhatia Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान खान संग हिट मूवी देकर इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 में एक्ट्रेस खूब छाई थीं। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस की कहानी...

---विज्ञापन---

Aashika Bhatia Throwback: बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन बाद में एक्टिंग से तौबा कर लिया। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने सलमान खान के साथ 400 करोड़ की हिट मूवी दी है। इसके बाद भी एक्टिंग छोड़ दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बिग बॉस ओटीटी 2 में एक्ट्रेस ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री ली थी। जी हां हम बात कर रहे हैं आशिका भाटिया की। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बात बताते हैं।

‘मीरा’ से की करियर की शुरुआत

आशिका सिर्फ 25 साल की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। एक्ट्रेस ने ‘मीरा’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने खूब तारीफें बटोरी थी। वहीं आशिका उस समय काफी छोटी थी। ‘मीरा’ के बाद ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘परवरिश’ और ‘हम तुम’ में नजर आई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aaradhya की इस हरकत से चिढ़ीं Aishwarya Rai, डिवोर्स रूमर्स के बीच साथ दिखे अभिषेक

---विज्ञापन---

सलमान खान संग की मूवी

साल 2015 में एक्ट्रेस ने सलमान खान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम किया था। इस मूवी में एक्ट्रेस ने सलमान खान की छोटी बहन ‘राधिका’ का किरदार निभाया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मूवी ने 400 करोड़ की कमाई की थी। आशिका ने इसके बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया था, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। साथ ही एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चाओं में रही थीं।

---विज्ञापन---

बिग बॉस में छाईं एक्ट्रेस

साल 2023 में एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस’ ओटीटी के सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी। शो में उनके शांत स्वभाव को काफी पसंद किया गया था। वहीं बाहर बैठी ऑडियंस को भी उनकी पर्सनैलिटी काफी पसंद आई थी। शो में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी से उनकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग हो गई थी। शो में आने से पहले एक्ट्रेस ने 12 किलो वजन कम किया था।

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal और Dhanashree के डिवोर्स रूमर्स क्यों? इंस्टा पर मिला हिंट

---विज्ञापन---
First published on: Jan 04, 2025 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola