Aishwarya-Abhishek Aaradhya Video: बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले साल अपने तलाक की अफवाहों को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए थे। मगर साल के लास्ट तक कपल ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया। डिवोर्स रूमर्स के बीच अब ऐश्वर्या और अभिषेक एक-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करके वापस मुंबई लौट आए हैं। कपल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अराध्या की एक हरकत पर उनकी मां को गुस्सा आ जाता है। कैमरे में ऐश्वर्या राय का रिएक्शन कैद हो गया है।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal और Dhanashree के डिवोर्स रूमर्स क्यों? इंस्टा पर मिला हिंट
ऐश्वर्या-अभिषेक ने साथ मनाया नया साल
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर बीते साल ऐसी अफवाहें फैलती रही कि यह कपल जल्द अलग होने जा रहा है। इतना ही नहीं अभिषेक का नाम तो उनकी को-एक्ट्रेस निमृत कौर के साथ भी जोड़ा गया। मगर साल के खत्म होने से पहले ऐश्वर्या और अभिषेक कई जगहों पर साथ में स्पॉट किए गए। जहां एक तरफ ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की अफवाहें फैल रही हैं, दूसरी तरफ कपल साथ में नया साल मनाकर मुंबई लौट आया है। जी हां, अभिषेक बच्चन ने अपनी वाइफ और बेटी के साथ नए साल का स्वागत किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अराध्या की इस हरकत पर गुस्साई ऐश्वर्या
सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट से अराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बेटी अराध्या को भी स्पॉट किया गया था। एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मां ऐश के साथ चलते हुए अचानक से अराध्या जंप कर देती हैं। अराध्या के जंप करने से पहले तो ऐश्वर्या हैरान होती हैं, लेकिन फिर उन्हें आंख दिखाती हैं। इस दौरान ऐश्वर्या के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है, जो पैपराजी के कैमरों में भी कैद हो गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
डिवोर्स रूमर्स पर लगाया ब्रेक
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने नया साल साथ मनाकर अपने तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया है। दरअसल, जब अनंत अंबानी की शादी की रस्मों में ऐश्वर्या राय और अराध्या को बच्चन फैमिली के बिना एंट्री लेते देखा गया था। तभी से कपल के डिवोर्स रूमर्स को हवा मिल गई थी। मगर अब कपल बीते कुछ समय से एक-साथ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद से ऐसा लग रहा है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।