-विज्ञापन-

Khesari Pawan Controversy: खेसारी-पवन के बीच आए रवि किशन, बोले- अब चुप हो जाना…

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों दो सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। एक तरह खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) तो वहीं दूसरी तरह पवन सिंह (Pawan Singh) हैं। इन स्टार्स के बीच का ये ‘कोल्ड वॉर’ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब इस विवाद में भोजपुरी एक्टर और बीजेपी एमपी रवि किशन (Ravi Kishan) का बयान सामने आया है। एक्टर ने ‘आजतक’ से बात करते हुए कहा है, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री काफी बड़ी हो चुकी है और मैंने करीब 400 से ज्यादा फिल्में की हैं।

अब ये जो विवाद सामने आया है, ये बेहद दुखद है। भोजपुरी इंडस्ट्री के जरिए करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलता है और वह लोग अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों का विवाद इंडस्ट्री की बर्बादी का कारण बन सकता है। कहीं ऐसा ना हो जाए कि इंडस्ट्री की बर्बादी के बाद सभी को पछताना पड़े।’

रवि किशन ने आगे कहा- ‘मैं भोजपुरी में अपने दोनों जूनियर कलाकारों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Pawan Singh Controversy) के साथ ही सरकार से अपील करता हूं कि भोजपुरी में सेंसर बोर्ड लागू करें। यूपी सरकार इस पर पहल भी कर रही है। इन दोनों की लड़ाई का लोग मजाक बना रहे हैं। जातिवाद का मामला कहां से आ गया है? कलाकार की कोई जाति नहीं होती है। इन दोनों को एकता बनाए रखते हुए अब चुप हो जाना चाहिए।

मैं इन दोनों और इनके फैंस को नसीहत देना चाहता हूं कि इस लड़ाई का कोई अंत नहीं है। इसलिए छोटी बातों से ऊपर उठें और तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री की तरह ऊपर उठने की कोशिश करें। इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे ले जाने पर फोकस करना चाहिए।’ बता दें सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी और उनकी बेटी से रेप की धमकी दी गई है।

इस धमकी के मिलने के बाद एक्टर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मदद की गुहार लगाई। आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बेटी और पत्नी के लिए ऐसा कहने वाले यूट्यूबर का नाम गौतम सिंह बताया जा रहा है। खुद को इस शख्स ने पवन सिंह का फैन बताया है और खेसारी के अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऐसा कहा जा रहा है कि खेसारी लाल यादव ने बिना नाम लिए पवन सिंह पर भी निशाना साधा था।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here