---विज्ञापन---

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने मचाया गदर, इंटरनेट पर हो रहा ट्रेंड

Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना इंटरनेंट पर ट्रेंड कर रहा है जिसे देखकर आप भी नाच उठेंगे।

Aam Ke Swad Khesari Lal Yadav, Shilpi Raj
pic credit: Google

Bhojpuri Song: मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेडिंग स्टार कहा जाता है क्योंकि उनका हर गाना सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। खेसारी की आवाज के जादू यूपी-बिहार के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उनका जैसे ही कोई नया गाना रिलीज होता है तो लोग उस पर अपना जमकर प्यार लुटाते हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को मिलियनस में व्यूज मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bold Web Series: मुफ्त में OTT पर उठाए इन सुपर बोल्ड वेब सीरीज का मजा, देख खुद पर नहीं कर पाएंगे काबू

‘आम का स्वाद’ हुआ वायरल (Bhojpuri Song)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ‘आम का स्वाद’ गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी के गाने नए हो या फिर पुराने उनकी पॉपुलैरिटी कोई कमी नहीं आती है और वो गाने इंटनरेट पर धमाल मचाते रहते हैं। खेसारी की फिल्में और उनके गाने लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। उनकी खेसारी के नए सॉन्ग का टाइटल ‘आम का स्वाद’ है जिसे खेसारी और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

सड़क पर रोमांस (Bhojpuri Song)

गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी (Rani) के साथ खेसारी (Khesari Lal Yadav)बीच सड़क पर डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने तो सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ग्रीन कलर की रिवीलिंग ड्रेस में रानी को देखकर खेसारी तो अपना काबू ही खो बैठे हैं और बीच सड़क ही उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी है। दोनों गाने पर जमकर ठूमके लगा रहे हैं और उनको देखकर लोग भी उनके साथ थिरकने पर मजबूर हो गए हैं।

खेसारी का जलवा (Bhojpuri Song)

भोजपुरी सिनेमा के नए गाने ‘आम का स्वाद’ (Aam Ke Swad) के लिरिक्स अभिनव प्रताप सिंह (Abhinav Pratap Singh) ने लिखे है,गाने के कंपोजर राहुल राय (Rahul Rai) हैं और म्यूजिक डायरेक्टर पवन पाल ( Pawan Pal) है। भोजपुरी स्टार खेसारी का गाना रिलीज होते ही यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में ट्रेंड करने लगा था। खेसारी और रानी के गाने को को अबतक 39,225,820 बार देखा जा चुका हैं। अभी भी इस गाने का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है।

First published on: Oct 17, 2023 05:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.