---विज्ञापन---

भोजपुरी एक्ट्रेस Akansha Dubey मर्डर केस में मिली सिंगर को बेल, जेल से निकलते ही किए महादेव के दर्शन

Akansha Dubey Murder Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे केस में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया है।

Akansha Dubey Murder Case
pic credit : google

Akansha Dubey Murder Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Suicide) के सुसाइड केस काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं, अब एक्ट्रेस के आत्महत्या मामले में अब नया अपडेट सामने आया है। इस केस के मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद फैंस ने अपने पॉपुलर सिंगर का जोरदार स्वागत किया। उनकी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है जिनमें वो किसी मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘तेरी आंखों का ये काजल’ गाने पर सपना ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ठुमके देख ताऊ ने कर दी ऐसी हरकत

7 महीने बाद हुए रिहा (Akansha Dubey Murder Case)

दरअसल, आकांक्षा की मां ने सिंगर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे और साथ-ही अपनी बेटी के सुसाइड के लिए दोषी भी ठहराया था। एक्ट्रेस की मां के आरोपों के बाद समर को अरेस्ट किया गया था। अब 7 महीने बाद समर सिंह (Samar Singh) को जमानत मिल गई है।आकांक्षा दुबे केस में पिछले दिनों ही समर को हाईकोर्ट (Highcourt) से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वो जेल से बाहर आए।

लंबे बाल-बढ़ी दाढ़ी में समर (Akansha Dubey Murder Case)

7 महीने जेल में बिताने के बाद बाहर आए भोजपुरी स्टार समर सिंह (Samar Singh) का लुक काफी बदल गया है। यूटूबर खुशबू गाजीपुरी ने इंस्टाग्राम पर समर सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें सिंगर बड़ी दाढ़ी और बड़े बालों में बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे हैं। उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है और वो काफी अलग नजर आ रहे हैं। इस फोटो में समर ने गले में पीला कपड़ा और फूलों की माला पहन रखी है।

होटल से मिली थी आकांक्षा की लाश (Akansha Dubey Murder Case)

26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में आकांक्षा दुबे का शव मिला था। पहले तो इसे सुसाइट बताया जा रहा था। मगर फिर एक्ट्रेस के परिवालों ने इसे मर्डर बताया। इसी के साथ उन्होंने सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में 6 अप्रैल को पुलिस ने समर सिंह को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

First published on: Nov 16, 2023 08:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.