---विज्ञापन---

Nidhi Jha Wedding: निधि झा ने लगाई यश के नाम की हल्दी, सामने आई तस्वीरें

Bhojpuri News In Hindi: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक शहनाई बज रही है। बीते दिनों जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे तो वहीं अब फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) भी यश कुमार (Yash Kumar) के साथ शादी के बंधन […]

Bhojpuri News In Hindi: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक शहनाई बज रही है। बीते दिनों जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे तो वहीं अब फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) भी यश कुमार (Yash Kumar) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

आपको बता दें कि यश और निधि 2 मई को शादी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आज से एक्ट्रेस की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी हल्दी की पिक्चर्स शेयर की है। इंटरनेट वर्ल्ड में निधि की पिक्चर्स ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार्स काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब मई की 2 तारीख को यह कपल सात फेरे लेंगे। अपनी शादी की डेट को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस को बेसब्री से इस कपल की शादी का इंतजार है।

यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आपको बता दें कि निधि झा और यश कुमार ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया। दोनों की दोस्ती 5 साल पुरानी है और दोनों 3 साल पहले ही रिलेशनशिप में आए थे। अब दोनों शादी करने जा रही है। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले निधि ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। वे क्राइम पेट्रोल, आहट, सावधान इंडिया, बालिका वधू, बेइंतहा, अदालत में नजर आ चुकी है।

First published on: Apr 30, 2022 03:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.