Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Monalisa Video: मोनालिसा ने देसी अवतार में उड़ाई नीदें, वीडियो देख फैंस की थमी सांसे

Monalisa Video: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा हैं। मोनालिसा का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देती हैं। वहीं अब मोनालिसा का वीडियो सामने […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 2, 2022 15:42
Share :
मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Monalisa Instagram) पर खुद का एक वीडियो साझा किया है।

Monalisa Video: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा हैं। मोनालिसा का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देती हैं। वहीं अब मोनालिसा का वीडियो सामने आया है जिसमें वो कहर बरपाती दिख रही हैं।

Monalisa ने वीडियो में बिखेरा जलवा

मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Monalisa Instagram) पर खुद का एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में हसीना लॉग सूट में देखी जा रही हैं। जिसमें वो लोगों के दिलों पर कयामत बिखेरती नजर आ रही हैं और इसके साथ एक्ट्रेस ने डिजाइनर ब्लाउज पहना हैं। साथ ही उन्होंने मैचिंग हैवी जूलरी कैरी किया है जो उनपर चार-चांद लगा रहा है। अपने इस वीडियो में मोनालिसा ‘जादू है नशा है’ (Jaadu hai nasha hai) गाने पर थिरकती देखी जा रही हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस ने अदाओं से लोगों को किया घायल

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं। बता दें, वीडियो अपलोड होने के कुछ समय में ही ये सुर्खियों में आ गया है। वहीं, मोनालिसा का ये वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इसे लाइक कर बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। अभी तक इस वीडियो पर 4,704 लाइक्स आ चुके हैं और यूजर्स वीडियो में लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।

First published on: Nov 02, 2022 03:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.