---विज्ञापन---

Bhojpuri Nathuniya Song: खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) की एक्टिंग और आवाज पर आज लाखों लोग फिदा हैं। खेसारी लाल यादव आज के दौर में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यूट्यूब पर आते ही उनके गाने गोली की रफ्तार से वायरल होने लगते हैं। वहीं अगर किसी गाने […]

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) की एक्टिंग और आवाज पर आज लाखों लोग फिदा हैं। खेसारी लाल यादव आज के दौर में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यूट्यूब पर आते ही उनके गाने गोली की रफ्तार से वायरल होने लगते हैं। वहीं अगर किसी गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह की मदमस्त आवाज शामिल हो जाए तो कहना ही क्या। हम आज इन दोनों कलाकारों की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इन दोंनो का गाना ‘नथुनिया’ इन दिनों काफी धूम मचा रहा है। रिलीज के बाद एक महीने के अंदर ही इस गाने के वीडियो पर 79 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

और पढ़िए – Bhojpuri Song: हनीमून पर गए निरहुआ ने किया शुभी शर्मा की बोल्ड अदाओं का नशा, देखें वीडियो

 

https://www.youtube.com/watch?v=iYRqAc10Ii8

और पढ़िएBhojpuri Song: खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने अपने डांस से काटा बवाल, देखें वीडियो

दोनों कलाकारों का ये गाना इस तरह वायरल हो रहा है कि पूरी दुनिया इसपर थिरकती नजर आ रही है। गाने के बोल ‘जब हरमुनिया पे मुनिया के चमकी नथुनिया’ ने ऐसा तहलका मचाया है कि दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। इस गाने के वीडियो में भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस बाला अर्शिया अर्शी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी अदाओं से ऐसा जलवा बिखेरा है कि इसे देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे।

खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी के इस सुपरहिट रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘नथुनिया’ को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा हैं और इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 12, 2022 07:00 PM