Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Sridevi: इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी शुरुआत

Sridevi Birth Anniversary: अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी(Sridevi) का जन्म आज के ही दिन 1963 में तमिलनाडु में हुआ था। एक्ट्रेस भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर वह हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगी। फिल्म इंडस्ट्री में ‘चांदनी’ (Chandani) के […]

Sridevi Birth Anniversary: अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी(Sridevi) का जन्म आज के ही दिन 1963 में तमिलनाडु में हुआ था। एक्ट्रेस भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर वह हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगी। फिल्म इंडस्ट्री में ‘चांदनी’ (Chandani) के नाम से मशहूर एक्ट्रेस लाखों फैंस के दिलों पर राज करती थीं।आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से:

 

श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘थुनैवान’ से किया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट लगभग 300 फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब उन्हें हिंदी बोलनी नहीं आती थी।

 

इसके बावजूद भी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और दमदार डांस से फैंस को दीवाना करने वाली श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा जगत की पहली फीमेल सुपरस्टार (First Female Superstar) कहा जाता है। यही वजह है कि उस दौरान भी वह कई अभिनेताओं से ज्यादा फीस लेती थीं।

 

रूप की रानी श्रीदेवी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म प्रोडूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। हालांकि दोनों की लव स्टोरी अपने आप में किसी फिल्मी कहानी से कम नही थी। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा होने के अलावा 2 बच्चों के पिता भी थे। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर था।हालांकि तमाम मुश्किलों को पार करने के बाद एक्ट्रेस ने 2 जून 1996 को बोनी कपूर से शादी रचाई।


इन दोनों की शादी मंदिर में साधारण तरीके से संपन्न हुई। इसके बाद 6 मार्च 1997 को पहली बेटी जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) और 5 नवंबर 2000 को दूसरी बेटी खुशी कपूर(Khushi Kapoor) का जन्म हुआ था। शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन साल 2012 में फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के साथ उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी। लाखों दिलों की धड़कन कही जाने वाली श्रीदेवी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘मॉम’ में देखा गया था।


एक्ट्रेस का 24 फरवरी 2018 आकस्मिक निधन हो गया था। एक्ट्रेस के अचानक हुई मृत्यु से सबका गहरा झटका लगा था। आज बेशक वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने काम के जरिए उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया।

First published on: Aug 13, 2022 12:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.