Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

सामने आईं आथिया शेट्टी और केएल राहुल की नई तस्वीरे, इस अंदाज में दिखा ये कपल

Athiya Shetty KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ सालों से एक्ट्रेस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं […]

Athiya Shetty KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ सालों से एक्ट्रेस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है।

वहीं अब कपल की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है। एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन अपने इंस्टग्राम पर इसे शेयर किया है। उसमें उनकी एक ओर आथिया हैं और दूसरी ओर केएल राहुल। तस्वीर में केएल राहुल मुस्कुराते हुए कैमरे पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अथिया ने आकांक्षा के कंधे पर सि‍र रखा हुआ है।

उन्हें देख कर ऐसा लग रहा है जैसे कि मानो वो दोस्त के कंधे पर सिर रखकर काफी सुकून में हैं। आकांक्षा ने दोस्तों संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमें किसी पर भरोसा करने की जरूरत है। सहेली के कैप्शन का जवाब देते हुए अथिया लिखती हैं, मुझे बस अपने कोर्टैडो की जरूरत है।

इसके बाद केएल राहुल ने जर्मन भाषा में उन्हें शुक्रिया कहा है। बीते दिनों ये भी खबरें थीं कि बहुत जल्द दोनों शादी के बंधने में बंधने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच आथिया और केएल राहुल को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

 

First published on: Jul 04, 2022 12:22 PM