Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां, कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा मेहमान

Alia Bhatt Pregnency: आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बारे में जानकर फैंस चौंक गए हैं। आलिया ने रणबीर के साथ हॉस्पिटल की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए […]

Alia Bhatt Pregnency: आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बारे में जानकर फैंस चौंक गए हैं। आलिया ने रणबीर के साथ हॉस्पिटल की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है।

 

आलिया भट्ट के इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, समेत तमाम सेलेब्स ने इस कपल के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं। आलिया भट्ट के इस पोस्ट के बाद उनकी ननद रिद्धिमा कपूर ने भी स्टार कपल को बधाई दी है।

 

 

आपको बता दें कि शादी के करीब 2 महीने के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है।आपको बता दें कि करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इंडस्ट्री के हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे के साथ 14 अप्रैल को शादी रचाई।

स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द रणबीर कपूर बहुत जल्द अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ भी फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में यह जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Jun 27, 2022 11:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.