Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Sumbul Touqeer On Natu Natu: खुद को रोक नहीं पाईं सुंबुल तौकीर खान, Natu Natu पर दी जबरदस्त परफार्मेंस

Sumbul Touqeer On Natu Natu: बिग बॉस 16 फेम सुम्बुल तौकीर खान ने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर एक धमाकेदार डांस परफार्मेंस दी है। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें कि हाल ही में नाटू-नाटू ने ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड जीता है। इसके बाद से ही […]

Sumbul Touqeer On Natu Natu
Sumbul Touqeer On Natu Natu

Sumbul Touqeer On Natu Natu: बिग बॉस 16 फेम सुम्बुल तौकीर खान ने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर एक धमाकेदार डांस परफार्मेंस दी है। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें कि हाल ही में नाटू-नाटू ने ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड जीता है। इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर इस गाने का डांस वीडियो डाल रहे हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस सुंबुल भी किसी से पीछे नहीं रहीं और इसका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला।

बिग बॉस 16 में नजर आईं थी सुंबुल (Sumbul Touqeer Bigg Boss 16)

सीरियल इमली से फेम में आई सुंबुल तौकीर खान को हाल ही में बिग बॉस 16 में देखा गया। इस रियालिटी शो में सुंबुल तौकीर ने लंबी पारी खेली। हालांकि शायद ही ऐसा कोई हफ्ता होता होगा जब घर वाले उन्हे नॉमिनेट न करते हो। बावजूद इसके वे शो में काफी आगे तक गई।

नाटू-नाटू पर दी मस्त परफार्मेंस (Sumbul Touqeer On Natu Natu)

दरअसल घर से बाहर सुंबुल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर अपने फैंस के लिए कोई न कोई पोस्ट करती ही रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने ट्रेडिंग सॉन्ग नाटू-नाटू पर भी एक डांस पर्फार्मेंस दी है। वीडियो में वो एसएस राजामौली की मूवी RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

सुर्खियों में है नाटू-नाटू (Natu Natu Viral)

दरअसल पिछले काफी दिनों से फिल्म RRR सुर्खियों में रही है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से न जाने कितने अवार्ड्स जीत लिए है। जब से फिल्म गाने नाटू-नाटू के ऑस्कर में नॉमिनेट होने की खबर आई है तब से यह गाना इंटरनेट पर संसेशन बना हुआ है। अब ऑस्कर जीतने के बाद लोग हर तरफ इसको लेकर ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

First published on: Mar 15, 2023 05:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.