---विज्ञापन---

Vastu Tips for Clock: भूलकर कर भी इस दिशा में न लगाएं घड़ी, ये होती हैं यम की दिशा

Vastu Tips for Clock: वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में दिशा (Direction) का बहुत महत्व माना जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं वो हर चीज को वास्तु के हिसाब से रखना पसंद करते हैं। वास्तु में बताया जाता है कि कौन सी वस्तु किस दिशा में रखने से वास्तु दोष नहीं लगता […]

Vastu Tips for Clock
Vastu Tips for Clock

Vastu Tips for Clock: वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में दिशा (Direction) का बहुत महत्व माना जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं वो हर चीज को वास्तु के हिसाब से रखना पसंद करते हैं। वास्तु में बताया जाता है कि कौन सी वस्तु किस दिशा में रखने से वास्तु दोष नहीं लगता और कौन सी वस्तु को किस दिशा में रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है। घड़ी का भी वास्तु में बड़ा महत्व माना जाता है। अगर आप भी वास्तु में विश्वास करते हैं तो हम आपको बताते हैं कि घड़ी को किस दिशा में रखना शुभ होता है और किस दिशा में घड़ी को नहीं रखना चाहिए।

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व होता हैं। हम आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार कभी भी घड़ी को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता हैं कि दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है। ऐसे में इस दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी वास्तु में घड़ी लगाने की मनाही होती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips Of Money Plant: पैसों को चुंबक की तरह खींचता है ये पौधा, जानें इसे लगाने के नियम

मुख्य द्वार पर न लगाएं घड़ी

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है और घर के लोगों में आपस में तनाव बना रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में शांति बनी रहे और लोगों में आपस में प्यार बना रहे तो भूलकर भी मुख्य द्वार पर घड़ी न लगाएं।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: इस दिशा में तुलसी लगाने से खुलता है किस्मत का दरवाजा, जानें इसके वास्तु टिप्स

किस दिशा में लगाएं घड़ी

वास्तु के अनुसार हमेशा घर की पूर्व और उत्तर दिशा में ही घड़ी लगनी चाहिए। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और लोगों में आपस में प्यार बना रहता है। आप भी घर में प्यार बनाये रखना चाहते हैं तो पूर्व या उत्तर दिशा में ही घड़ी लगाएं।

टूटी हुई घड़ी न रखें घर में

वस्तुं के अनुसार घर में टूटी हुई घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। जिन लोगों के घर में टूटी हुई घड़ी या फिर बंद घड़ी होती है उनके घर में हमेशा क्लेश रहता है और नेगेटिव एनर्जी फील होती है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 25, 2023 09:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.