Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Vastu Tips Of Money Plant: पैसों को चुंबक की तरह खींचता है ये पौधा, जानें इसे लगाने के नियम

Vastu Tips Of Money Plant: मनी प्लांट (Money Plan) का पौधा कई लोगों के घर में दिखाई देता है। ये पौधा देखने में काफी सुंदर लगता है, इसके अलावा वास्तु (Vastu) में भी मनी प्लांट के पौधे का बड़ा महत्व होता है। मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में शुभ माना जाता है। माना […]

Vastu Tips Of Money Plant
Vastu Tips Of Money Plant

Vastu Tips Of Money Plant: मनी प्लांट (Money Plan) का पौधा कई लोगों के घर में दिखाई देता है। ये पौधा देखने में काफी सुंदर लगता है, इसके अलावा वास्तु (Vastu) में भी मनी प्लांट के पौधे का बड़ा महत्व होता है। मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा खूब फलता-फूलता है उस घर में पैसो की कभी कमी नही होती।

इसके अलावा मान्यता है कि मनी प्लांट के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है, जिसकी वजह से हमेशा उस घर में धन की वर्षा होती है। लेकिन कई लोग इस पौधे को लगाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को लगाने का सही तरीका बताया गया है। अगर उन नियमों का पालन करते हुए इस पौधे को लगाया जाये तो आपके घर में पैसों की वर्षा हो सकती है। आइये जानें इसे लगाने के नियम।

यह भी पढ़ें: Vastu: इस दिशा की ओर मुंह करके कर रहे हैं भोजन, तो हो जाएं सावधान

मनी प्लांट के पौधे को लगाने के नियम

1. जब भी आप घर में मनी प्लांट का पौधा लगा रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें की इसकी पत्तियां जमीन को न टच       करें। दरअसल इस पौधे की पत्तिया जमीन को टच करती है तो धन हानि के चांस बढ़ जाते हैं।
2. यदि आपके घर में लगे हुए मनी प्लांट के पौधे की पत्तिया सूख गई हैं या फिर वह पीली हो गई हैं तो इसे तुरंत बदल        दें। बता दें की वास्तु में पत्तों के रंग का पीला पड़ना या फिर सूखना अशुभ माना जाता है।
3. अगर कोई आपसे मनी प्लांट के पौधे को मांगे तो कभी भी पने घर में लगे मनी प्लांट को किसी को न दें। और न ही       किसी बाहर के इंसान को इसे छूने दें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई में इस्तेमाल होने वाला तवा बन सकता है आपके लिए मुसीबत, जानें उपाय

4. घर में लगे मनी प्लांट को किसी रस्सी या डंडे की सहायता से ऊपर की ओर कर दें। इससे घर में पैसों की कमी है        नही होती। बता दें की वास्तु के अनुसार यदि मनी प्लांट किआ पौधा जमीन की ओर बढ़ता है तो इससे घर में फिजूल      खर्ची बढ़ती है।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी पश्चिम या फिर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे     आपके स्वास्थ पर नकारात्मक असर पड़ सकता है साथ ही आपके घर के सदस्य बीमार हो सकते हैं।
6. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा को     शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिशा में पौधा लगते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और बरकत आती है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 21, 2023 04:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.