---विज्ञापन---

Nana Patekar Video: चूल्हे पर चिकन बनाते दिखे नाना पाटेकर, सादगी पर फिदा फैंस

Nana Patekar Video: वेटरन एक्टर नाना पाटेकर भले ही बेहद कम अपीयरेंस दर्ज कराते हैं, लेकिन एक्टर जब भी आते हैं हेडलाइंस में छा जाते हैं। नाना पाटेकर कितने डाउन-टू-अर्थ हैं, इसका नमूना उनके लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है। नाना ने एक बार फिर अपनी सादगी से सबका […]

Nana Patekar Video: चूल्हे पर चिकन बनाते दिखे नाना पाटेकर, सादगी से फिदा फैंस
Nana Patekar Video: चूल्हे पर चिकन बनाते दिखे नाना पाटेकर, सादगी से फिदा फैंस

Nana Patekar Video: वेटरन एक्टर नाना पाटेकर भले ही बेहद कम अपीयरेंस दर्ज कराते हैं, लेकिन एक्टर जब भी आते हैं हेडलाइंस में छा जाते हैं। नाना पाटेकर कितने डाउन-टू-अर्थ हैं, इसका नमूना उनके लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है। नाना ने एक बार फिर अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया है।

Nana Patekar ने बनाया चिकन

नाना पाटेकर का एक वीडियो (Nana Patekar Video) इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। इस क्लिप में एक्टर स्टूल पर बैठकर चूल्हे पर चिकन बनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्हें चिकन पकाने के बाद उसे थाली में परोसते भी देखा जा रहा है। वहीं वहां पर कई सारे लोग जमीन पर बैठकर खाना खाते देखे जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, ये वीडियो किसी फिल्म के सेट का है। जहां नाना और उनकी टीम ने मिलकर खाना बनाया और आम लोगों की तरह जमीन पर बैठकर इसका लुत्फ उठाया।

और पढ़िएHansal Mehta: ऋषभ पंत ने उड़ाया क्लासिकल संगीत का मजाक, भड़के हंसल मेहता ने लगा दी क्लास

देसी अंदाज पर फिदा फैंस 

नाना पाटेकर का ये वायरल वीडियो (Nana Patekar Viral Video) फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स कमेंट सेक्शन में नाना की तारीफ करते देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’क्या बात है सर आपकी आम आदमी वाली पार्टी देखकर दिल खुश हो गया।’ दूसरे ने लिखा है,’नाना आप बेस्ट हो…भगवान आप पर कृपा बनाए रखें।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’वाह सर देखकर ही दिल खुश हो गया।’

और पढ़िएNora Fatehi: इस फुटबॉलर संग डांस करना चाहती हैं नोरा फतेही, दिल खोलकर की तारीफ

Nana Patekar का वर्कफ्रंट

नाना पाटेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म ‘तड़का’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। इस फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा अली फजल, श्रिया सरन और तापसी पन्नू जैसे सितारे थे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 10, 2022 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.