Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Jhalak Dikhhla Jaa 10: नोरा फतेही और टेरेंस लुईस की केमिस्ट्री ने फिर लगाई आग, डांस देख फैंस के छूटे पसीने

Nora Fatehi Terence Lewis Dance Video: टीवी जगत का मशहूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) अपने शुरुआती दिनों से ही सुर्खियों में है। शो अपने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ अपने जजेस को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहता है। वहीं अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) […]

Jhalak Dikhhla Jaa 10: नोरा फतेही और टेरेंस लुईस की केमिस्ट्री ने फिर लगाई आग, डांस देख फैंस के छूटे पसीने
Jhalak Dikhhla Jaa 10: नोरा फतेही और टेरेंस लुईस की केमिस्ट्री ने फिर लगाई आग, डांस देख फैंस के छूटे पसीने

Nora Fatehi Terence Lewis Dance Video: टीवी जगत का मशहूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) अपने शुरुआती दिनों से ही सुर्खियों में है। शो अपने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ अपने जजेस को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहता है। वहीं अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) ने मिलकर एक बार फिर स्टेज पर आग लगा दी है, और उनका इंटेंस डांस वीडियो सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है।

और पढ़िएJhalak Dikhhla Jaa 10: नोरा फतेही और टेरेंस लुईस की केमिस्ट्री ने फिर लगाई आग, डांस देख फैंस के छूटे पसीने

इंटरनेट पर छाई Nora-Terence की केमिस्ट्री

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘झलक दिखला जा 10’ का एक प्रोमो वीडियो (Jhalak Dikhhla Jaa 10 Promo) जारी किया है। इस क्लिप में नोरा फतेही और टेरेंस लुईस स्टेज पर अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फायर लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नोरा और टेरेंस 90’s के पॉपुलर गाने ‘यू लव मी आई लव यू’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों के मूव्स काफी सेंशुअस हैं वहीं उनकी केमिस्ट्री भी दिल जीतने वाली है।

90’s के गाने पर थिरके नोरा-टेरेंस

वीडियो में नोरा फतेही येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। तो वहीं टेरेंस को ऑल ब्लैक सेक्विन अटायर में जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। ये अपकमिंग एपिसोड वीकेंड पर टेलिकास्ट किया जाएगा जो 90s स्पेशल होगा। क्लिप के सामने आने के बाद से ही फैंस एक्साइटेड रहो उठे हैं और आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़िएShehnaaz Rajkumar Video: शहनाज गिल के चैट शो पर पहले गेस्ट बने राजकुमार राव, जमकर की मस्ती और डांस

पहले भी कर चुके हैं साथ काम

बता दें कि नोरा फतेही और टेरेंस लुईस का एक वीडियो बीते दिनों खूब वायरल हुआ था, जिसे देख लोगों का मानना था कि टेरेंस ने नोरा को गलत तरीके से छूआ। हालांकि नोरा फतेही ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। नोरा फतेही और टेरेंस लुईस को एक साथ डांस रिएलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जज करते भी देखा जा चुका है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 11, 2022 01:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.