Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

सिद्धू मूसेवाला को याद कर स्टेज पर रो पड़े नाइजीरियन सिंगर बरना ब्वॉय, देखें वीडियो

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) पर रविवार यानी कि 29 मई को पंजाब में दिन दहाड़े फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि उनपर लगभग 25-30 ताबड़तोड़ गोली चलाई गई थी जिसके बाद तमाम सितारों से लेकर उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अब […]

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) पर रविवार यानी कि 29 मई को पंजाब में दिन दहाड़े फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि उनपर लगभग 25-30 ताबड़तोड़ गोली चलाई गई थी जिसके बाद तमाम सितारों से लेकर उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अब नाइजीरिया के मशहूर रेपर बरना ब्वॉय (Burna Boy) की आंखें नम हो गई हैं और उनका ये भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, नाइजीरिया के मशहूर रेपर बरना ब्वॉय (Burna Boy Emotional Video) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो स्टेज पर ही रोते हुए नजर आ रहे हैं। बरना ब्वॉय ने लाइव स्टेज शो के दौरान ही उन्हे श्रद्धांजलि दी। वो सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गए। स्टेज पर ही उनके आंसू निकल गए। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई। आपको बता दें, सिद्धू मूसेवाला और नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय एक साथ काम कर रहे थे।

मूसेवाला की हत्या के बाद बरना को दुख पहुंचा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा था कि अब स्वर्ग में इस मिक्सटेप को पूरा करेंगे। मूसेवाला ने मुझे प्रेरणा दी। एक लीजेंड की मौत हुई है। वो उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।’ बता दें, पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कनाडा बेस्ड साथी गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदार भी ले ली।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। नवजोत सिंह सिद्धू से नजदीकियां होने के कारण उनको कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया था। हालांकि मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बावजूद भी वो हार गए थे। गायकी के बाद राजनीतिक दुनिया में सिद्धू मूसेवाला ने पिछले साल दिसंबर 2021 में कदम रखा था और फिर उन्होंने खुब नाम कमया था।

First published on: Jun 04, 2022 08:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.