Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

OSCAR पार्टी में पति निक के साथ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मस्ती के मूड में आईं नजर, देखिए तस्वीरें

हर साल की तरह इस साल भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ है। दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर अवॉर्ड को ही माना जाता है। इस साल कई लोगों ने ऑस्कर पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं ऑस्कर के बाद आफ्टर पार्टी हुई है। इस पार्टी में हॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की […]


हर साल की तरह इस साल भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ है। दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर अवॉर्ड को ही माना जाता है। इस साल कई लोगों ने ऑस्कर पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं ऑस्कर के बाद आफ्टर पार्टी हुई है। इस पार्टी में हॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की है। 

पार्टी में ग्लोबर स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची। प्रियंका ने इस पार्टी में पति निक जोनस के साथ एंट्री की। पार्टी में प्रियंका और निक की एंट्री ने मानों चार चांद ही लगा दिए हों।

 वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी के दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहने प्रियंका चोपड़ा सब पर बिजलियां गिरा रही थी।

 इस ड्रेस में पीसी इतनी खूबसूरत दिख रहीं थी कि किसी की भी उनसे नजरें नहीं हट रही थी। ब्लैक कलर के डीप नेक में गाउन में देसी गर्ल बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

 प्रियंका ने एली साब का गाउन पहना था। प्रियंका के इस लुक मशहूर हॉलीवुड सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मिमी ने स्टाइल किया था। व

हीं निक की बात करें तो निक जोनस पार्टी में ब्लू कलर के सूट में नजर आए। जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। इस खास मौके को यह क्यूट कपल एंजॉय करता हुआ नज़र आया।

 प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बहुत सारी तस्वीरें शेयर की है। सोशल मीडिया पर आफ्टर पार्टी की ये पिक्चर्स वायरल हो रही है। निक ने भी प्रियंका और अपनी कुछ पिक्चर्स शेय़र की है।

ALSO READ : पति निक के साथ पार्किंग में लिप लॉक करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

 

जिसमें पीसी जीभ निकालते हुए नजर आ रही है। निक ने इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए लिखा कि, वो मेरे चेहरे पर हंसी ले आती है। साफ है कि निक भी अपनी देसी गर्ल से प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 

इस पार्टी में निक के भाई जोय जोनस भी अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ पहुंचे थे। इस कपल पर भी सबकी नजरें टिकी हुई थी।

First published on: Feb 25, 2019 10:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.