---विज्ञापन---

‘कलस का टीका’ गाने में Sapna Choudhary ने मचाया गदर, नीले सूट में अपने ठुमके से लगाई आग

Sapna Choudhary New Song: देसी क्वीन सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। सपना के एक शो में लाखों लोगों की भीड़ आती है और हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब और यूपी में भी सपना के चाहने […]

Sapna Choudhary New Song
pic credit: Google

Sapna Choudhary New Song: देसी क्वीन सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। सपना के एक शो में लाखों लोगों की भीड़ आती है और हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब और यूपी में भी सपना के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अब तो सपना बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी है और अब देश का बच्चा-बच्चा उनका नाम जानता है। सपना चौधरी का नया गाना ‘कलस का टीका’ (Kalas Ka Tikka) इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Sunny Kaushal पर भाभी Katrina Kaif ने लुटाया प्यार, भाई संग फोटो शेयर कर कह दी ये बात

सपना चौधरी का नया गाना (Sapna Choudhary New Song)

सपना चौधरी का न्यू सॉन्ग ‘कलस का टीका’ (Kalas Ka Tikka) दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है और आते ही गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हर कोई उनके गाने को एन्जॉय कर रहा है। अपने अंदाज में सपना ने इस गाने में भी अपने डांस का जोरदार तड़का लगाया है। सपना का हर गाने की तरह उनके यह गाना भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इस गाने में सपना का देसी और वेस्टर्न दोनों ही अवतार देखने को मिल रहाे हैं।

कितने मिले व्यूज (Sapna Choudhary New Song)

सपना चौधरी के नए गाने “कलस का टीका” को कोमल चौधरी ने गाया है और म्यूजिक आरके क्रू ने दिया है। सपना के ठुमकों ने हमेशा ही लोगों को इंप्रेस किया है और इस गाने में भी सपना का डांस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीच रहा है। सपना के नए गाने ‘कलस का टीका’ (Kalas Ka Tikka) को दो दिन के अंदर ही 3.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं।

सपना का आलीशान घर (Sapna Choudhary New Song)

हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी आज लग्जरी लाइफ स्टाइल की मालकिन हैं। उनका दिल्ली के नजफगढ़ में एक आलीशान घर है और वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपने घर की झलक दिखाती रहती हैं। सपना के गाने आज भी लोगों को मुंह जुनबानी याद है और हर पार्टी में उनके गाने खूब धमाल मचाते हैं। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं।

First published on: Sep 28, 2023 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.