Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zubeen Garg की छोटी बहन की ‘एक्सीडेंट’ में मौत! सिंगर के परिवार में मचा हाहाकार

Zubeen Garg Sister: बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग का महज 52 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। इसी बीच जुबीन गर्ग की छोटी बहन की मौत की खबर से सुर्खियों में छा गई है। अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 20, 2025 15:48
Share :

Zubeen Garg Sister: बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने महज 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से एक तरफ जहां फिल्मी दुनिया में मातम पसर गया है। वहीं सोशल मीडिया पर जुबीन गर्ग की छोटी बहन की मौत भी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। दरअसल 23 साल पहले एक दुर्घटना में ही उनकी बहन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने दोनों बच्चों को खोने के बाद गर्ग परिवार पूरी तरह से टूट गया है। बता दें कि जुबिन की छोटी बहन जोंकी बो ठाकुर भी एक फेमस सिंगर और एक्ट्रेस थी। साल 2002 में जोंकी की एल्बम डिस्को रिलीज हुई थी। हालांकि उसी साल वह एक कॉन्सर्ट के लिए कार से जा रही थी। रास्ते में ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें जोंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

मालूम हो कि जुबीन सिंगापुर में एक इवेंट में शामिल होने गए थे, जहां उन्होंने स्कूबा ड्राइविंग की। स्कूबा ड्राइविंग के दौरान एक दुर्घटना हो गई जिसके बाद सिंगर बेहोश हो गए थे। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान जुबिन की मौत हो गई। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2025 03:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola