आखिरकार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का 4 मिनट 38 सेकेंड लंबा ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्शन, एक्टिंग और विजुअल्स का शानदार मेल देखने को मिलता है। हालांकि ट्रेलर खत्म होने के बाद भी फिल्म की कहानी पूरी तरह साफ नहीं होती और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी लगती है। ट्रेलर में सबसे ज्यादा फोकस यश के किरदार पर है। उनका गैंगस्टर लुक, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार नजर आता है। ‘KGF’ के बाद यश को एक बार फिर डार्क और इंटेंस अंदाज में देखना फैंस के लिए खास है। कियारा आडवाणी भी अपने रहस्यमयी किरदार में ध्यान खींचती हैं। उनके अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय की झलक भी कहानी को दिलचस्प बनाती है। हर किरदार के पीछे कोई न कोई कहानी छिपी हुई नजर आती है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स को यह ज्यादा कन्फ्यूजिंग लगा। कई लोगों ने कहा कि ट्रेलर में बहुत कुछ दिखाया गया है, लेकिन कहानी समझ नहीं आती। कुल मिलाकर, शानदार सिनेमैटोग्राफी, बड़े सेट, दमदार एक्शन और बैकग्राउंड स्कोर ‘टॉक्सिक’ को बड़े स्तर की फिल्म बनाते हैं। अब असली चुनौती कहानी की है। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी।
---विज्ञापन---
Yash की Toxic ने मचाया बवाल, फैंस के दिमाग में सिर्फ एक सवाल, कहानी को लेकर तगड़ा Confusion!
आखिरकार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का 4 मिनट 38 सेकेंड लंबा ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्शन, एक्टिंग और विजुअल्स का शानदार मेल देखने को मिलता है। हालांकि ट्रेलर खत्म होने के बाद भी फिल्म की कहानी पूरी तरह साफ नहीं होती और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी लगती है।
First published on: Aug 09, 2026 05:31 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola