बॉलीवुड की चकाचौंध और मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर ने हिमाचल प्रदेश में अपना नया ठिकाना बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने मुंबई छोड़कर हिमाचल की शांत वादियों में रहने का फैसला किया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों ने अपने काम से दूरी बना ली है। फिल्मों और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए उनका मुंबई आना-जाना जारी रहेगा। यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश से गहरा रिश्ता है। उनका जन्म और पालन-पोषण इसी राज्य में हुआ है। यही वजह है कि हिमाचल उनके लिए सिर्फ एक खूबसूरत जगह नहीं, बल्कि उनका घर है। शादी से पहले ही यामी ने मंडी के गोहर में करीब 100 साल पुराना हेरिटेज हाउस खरीदा था। लगभग 25 एकड़ जमीन पर फैला यह घर पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा है। यामी और आदित्य ने जून 2021 में इसी खूबसूरत घर में बेहद सादगी से शादी की थी। दोनों ने किसी भव्य होटल के बजाय अपने निजी आशियाने को शादी के लिए चुना था। शादी के बाद कपल मुंबई के खार वेस्ट स्थित एक किराए के अपार्टमेंट में रह रहा था। हालांकि, अब उनकी प्राथमिकताएं बदलती नजर आ रही हैं। साल 2024 में बेटे वेदविद के जन्म के बाद परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना भी इस फैसले की एक संभावित वजह हो सकती है। फिलहाल, हिमाचल में बसने की खबरों पर कपल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
---विज्ञापन---
Yami Gautam-Aditya Dhar ने छोड़ा मुंबई! खबर सुन दुखी हो गए फैंस! क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
ग्लैमर की चकाचौंध, शहर की भागदौड़ और लगातार लाइमलाइट से दूर अब पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर ने हिमाचल प्रदेश में अपना नया ठिकाना बना लिया है।खबर सामने आते ही यामी और आदित्य के फैंस भी हैरान हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि बॉलीवुड के इस लवेबल कपल ने मायानगरी मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया?
First published on: Oct 04, 2026 04:09 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola