---विज्ञापन---

Vivek Dahiya reveals how he reacted after learning about wife Divyanka Tripathi’s pregnancy

विवेक दहिया ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्हें पहली बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया खुशी नहीं बल्कि घबराहट थी। विवेक ने बताया कि पिता बनने की खबर सुनते ही उनके मन में जिम्मेदारियों का एहसास हावी हो गया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 18, 2026 16:51
Share :
divyanka vivek

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद आई इस खुशखबरी से फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि विवेक दहिया ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्हें पहली बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया खुशी नहीं बल्कि घबराहट थी। विवेक ने बताया कि पिता बनने की खबर सुनते ही उनके मन में जिम्मेदारियों का एहसास हावी हो गया। उन्होंने कहा कि वो पल बेहद खूबसूरत था, लेकिन साथ ही उन्हें लगा कि अब जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। अब सिर्फ अपने बारे में नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी के बारे में भी सोचना होगा। एक्टर ने माना कि शुरुआत में वो उतने एक्साइटेड नहीं थे, क्योंकि जिम्मेदारी का दबाव महसूस हो रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को समझाया और इस नए सफर की खूबसूरती को महसूस करना शुरू किया।

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 04:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.