इस वक्त इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक Vicky Kaushal के 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 16 मई को 38 साल के हुए विक्की को उनके खास दिन पर हर तरफ से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन सबसे खास विश रही लिटिल बेबी कौशल की। दरअसल, विक्की के बिग डे पर Katrina Kaif ने जन्मदिन सेलिब्रेशन की बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कर उन पर खूब प्यार लुटाया। इन तस्वीरों में बेबी विहान और लेडी लव कैटरीना के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए विक्की की खुशी साफ देखने को मिल रही है। कैटरीना ने विक्की को खास अंदाज़ में बर्थडे विश करते हुए चार बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही लंबे और इमोशनल कैप्शन के जरिए अपने दिल की बात भी जाहिर की। कपल की सादगी भरी इस फैमिली सेलिब्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
---विज्ञापन---
Vicky Kaushal के बर्थडे पर Vihaan बना स्टार, पार्क में Katrina संग मनाया जश्न, तस्वीरों ने जीता दिल
इस वक्त इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक Vicky Kaushal के 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 16 मई को 38 साल के हुए विक्की को उनके खास दिन पर हर तरफ से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन सबसे खास विश रही लिटिल बेबी कौशल की।
---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 12:30 PM