Entertainment News Live In Hindi: रवि किशन भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड सिनेमा तक अपना नाम कमा चुके हैं. वह लंबे वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. वह फिल्म सीरीज लापता लेडीज 2 में नजर आए थे और वेब सीरीज मामला लीगल है 2 को भी ओटीटी पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है. हाल ही में एक्टर ने अपने स्ट्रगल दिनों और इंडस्ट्री के प्रोपेगेंडा को लेकर बात की है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ” मैं हालात का मारा इंसान हूं, जो बड़ी जिल्लतों और रिजेक्शन से निकल कर आया हूं. इसलिए मुझ में कभी नेता वाले विचार नहीं आते. हां मैं सेवक जरूर हूं. मैंने भगवान शिव को धारण किया है कि कंठ में विष है, ना उसे पेट के अंदर लेते हैं और ना ही समाज में बाहर निकालते हैं. मैं अपनी सारी पीड़ाओं, यातनाओं को जहन में रखकर सिर्फ निस्वार्थ भाव से सेवा करता हूं. इसके लिए मैं बहुत सेंसिटिव रहता हूं. गोरखपुर में जो भी मेरे पास आता है, उसकी सुनवाई होनी ही है. मेरे कार्यालय को निर्देश है कि कोई भी फरियादी दोबारा ना आए. एक बार में ही उसका काम हो जाना चाहिए. मैं कलाकार हूं और मैंने गरीबी देखी है. इसलिए मैं लोगों को पीड़ाओं को महसूस कर सकता हूं.
रवि किशन ने अपने स्ट्रगलिंग डेज पर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, ” मेरे अनगिनत रूप हैं इसलिए जो भी किरदार मिलता है. उसे करता चला जाता हूं. शायद यही वजह है कि मुझे कभी सोचने का समय ही नहीं मिला कि मेरी पसंद क्या है. अभी भी मैं एक और फिल्म कर रहा हूं करण जौहर की, उसमें इच्छाधारी अजगर बनकर आऊंगा, जो अपना स्पा चलाता है. जितने लोग असल जिंदगी में मिले हैं, जिन्होंने मुझे प्रभावित किया है, वो ,सब मेरे शरीर के अंदर से चिल्लाते हैं कि हम कब बाहर आएंगे. ऐसे 600 से 700 लोग अभी भी मेरे शरीर में रहते हैं. एक्टर ने आगे कहा कि, ” जिन्हें डर लगता है, उनको मुझे देखना चाहिए. मैं एक ऐसा इंसान हूं, जो मिट्टी के घर से निकलकर आज यहां तक पहुंचा है. मैं तो रेंगकर ऊपर आया हूं. अपनी खुद की इंडस्ट्री बनाई और खुद को सुपरस्टार घोषित किया.
नुसरत भरूचा मना रही 41वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में आए टीवी शो किटी पार्टी से की थी. इसके बाद वह साल 2006 में जय मां संतोषी में नजर आईं. उसके बाद उन्होंने कल किसने देखा, ताज महल, लव सेक्स धोखा, प्यार का पंचनामा, आकाश वाणी जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related