---विज्ञापन---

31 की उम्र में बांग्लादेश की फेमस इंफ्लुएंसर का निधन, चेन्नई में इलाज के दौरान हुई मौत; फैंस को लगा बड़ा झटका

बांग्लादेश की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कारीना कैसर का 31 की उम्र में निधन हो गया है. जिसकी खबर सामने आने के बाद से फैंस भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Bangladeshi influencer Kaarina Kaisar Passes Away: बांग्लादेश की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कारीना कैसर (Kaarina Kaisar) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 31 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. बताया जा रहा है, कि वो पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, और भारत के चेन्नई में उनका इलाज चल रहा था. उनकी मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

क्या थी मौत की वजह?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारीना कैसर (Kaarina Kaisar) को हेपेटाइटिस A की वजह से लिवर से जुड़ी गंभीर समस्या हो गई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई, और उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई शिफ्ट किया गया था. जहां इलाज के दौरान उनके फेफड़ों में भी दिक्कतें बढ़ गई थीं. डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

---विज्ञापन---

पिता ने कंफर्म की मौत की खबर

करीना के निधन की खबर उनके पिता और बांग्लादेश फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कैसर हामिद (Kaisar Hamid) ने की. बता दें, बेटी के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है, तो वहीं, फैंस इमोशनल होकर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, और उनके पुराने वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

डिजिटल दुनिया का बड़ा नाम थीं करीना कैसर

करीना कैसर बांग्लादेश की डिजिटल दुनिया का बड़ा नाम मानी जाती थीं. उन्होंने कंटेंट क्रिएटर के तौर पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान बनाई थी. उनके वीडियोज को लाखों लोग पसंद करते थे. इसके अलावा वो एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकीं थीं, और कई OTT प्रोजेक्ट्स में नजर आईं थीं. बहरहाल, अपनी खूबसूरती, स्टाइल और अलग अंदाज की वजह से उन्होंने कम उम्र में ही बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली थी.

---विज्ञापन---

फैंस दे रहे भावुक श्रद्धांजलि

करीना हमेशा अपनी मुस्कान और पॉजिटिव एनर्जी के लिए जानी जाती थीं. यही वजह है, कि उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने की खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है. कई सेलेब्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है.

---विज्ञापन---

कम उम्र में करीना ने दुनिया को कहा अलविदा

बहरहाल, कम उम्र में करीना कैसर का इस तरह चले जाना उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. मनोरंजन और डिजिटल इंडस्ट्री ने एक उभरता हुआ सितारा खो दिया है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 01:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.