Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Video: चारू असोपा की गरीबी पर एक्स पति राजीव सेन ने कसा तंज, बताया सब नाटक!

चारू असोपा की गरीबी पर उनके एक्स पति राजीव सेन ने तंज कसते हुए कई कमेंट किए हैं। उनके मुताबिक एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जो भी दावा कर रही हैं सब नाटक है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Apr 12, 2025 15:04
Share :

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों अपनी आर्थिक तंगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई कि चारू मुंबई छोड़ बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं और अब ऑनलाइन कपड़े बेचकर गुजारा कर रही हैं। लेकिन अब उनके एक्स-पति राजीव सेन ने इस पूरे मामले को नाटक बताया है। राजीव का कहना है कि चारू गरीबी का दिखावा कर रही हैं और उन्होंने जानबूझकर अपनी 3 साल की बेटी को पिता से दूर कर दिया है।

राजीव ने आरोप लगाया कि उन्हें बेटी से मिलने तक नहीं दिया गया, जबकि चारू दावा कर रही थीं कि उन्होंने राजीव को सबकुछ पहले से बताया था। इतना ही नहीं, राजीव ने चारू पर यह भी तंज कसा कि अगर पैसे की तंगी है, तो वो हाल ही में क्रूज ट्रिप पर कैसे गईं और बीकानेर में नया घर कैसे खरीद सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बंटे हुए हैं। कुछ राजीव का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब दोनों ने अपने रिश्ते की कलह को सार्वजनिक किया है। ज्यादा जानकारी के लिए देखें E24 का वीडियो…

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: जावेद जाफरी के X अकाउंट हैक होने की खास अपील, जानें क्या बोले फैंस

First published on: Apr 12, 2025 03:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola