Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 29 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले लाइव शो को बम से उड़ाने की धमाकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई हैं.

Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Photo Credit- Social Media

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. 29 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले उनके लाइव शो से पहले बम धमाके की धमकी मिली है. धमकी भरे ईमेल में कॉन्सर्ट वाली जगह पर IED ब्लास्ट करने की बात कही गई है. इस खबर के सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को भेजे गए एक ईमेल के जरिए मिली है. ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लिखने के साथ बेंगलुरु के मादवारा स्थित NICE रोड ग्राउंड पर बम धमाका करने की बात कही गई है. इसी जगह पर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 24, 2026 04:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो