Avinash Mishra on Breakup With Eisha Singh: टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों ईशा सिंह के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस दौरान अविनाश और ईशा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद ब्रेकअप की अफवाहें और तेज हो गईं. इस बीच खबरें आईं कि अविनाश ने ईशा को चीट किया है. इसके बाद इस मामले में रजत दलाल और ईशा के भाई की एंट्री हुई. इन सब अफवाहों और खबरों के बीच अब अविनाश की तरफ से फाइनल जवाब आया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.
अविनाश मिश्रा का फाइनल जवाब
दरअसल, अविनाश मिश्रा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया है कि वो और ईशा सिंह दोनों अलग हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस ब्रेकअप की जिम्मेदारी भी ली है. इस दौरान उन्होंने अपने वायरल डीजे वीडियो पर भी बात की, जिसके लिए रजत दलाल ने उन्हें लताड़ा था.
गलत मतलब निकाला गया…
वीडियो में अविनाश ने कहा, ‘मेरे डीजे गिग के दौरान मैंने एक गाना बजाया और उसका गलत मतलब निकाला गया. मुझे पता है कि इससे ईशा और उसके परिवार को सबसे ज्यादा दुख हो रहा है. सच कहूं तो, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जो भी हुआ, मुझे उसके लिए अफसोस है. हम जो अलग भी हुए, उसके लिए भी अगर किसी को दोष देना है तो वह मैं हूं. मेरी गलती है वहां पर भी. मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं.’
मुझे खुद पर काम करने…
इस मामले पर बात करते हुए अविनाश ने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं होना चाहिए. मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज इस बात को यहीं खत्म कर दीजिए. इसे और न खींचें. ये दो लोगों के बीच का मामला है, प्लीज हमारे परिवारों या दोस्तों को धमकियां न दें. जाहिर है, मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है. मैं खुद को ठीक करना चाहता हूं क्योंकि यह जरूरी है. एक बार जब मैं ठीक हो जाऊंगा, तभी मैं वापस आऊंगा और इसे खत्म कर दूंगा.’