Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाकशुदा एक्ट्रेस को फिर से हुआ प्यार? वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

TV Actress: टीवी की इस फेमस एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 20, 2026 01:49
Share :

TV Actress: टीवी की फेमस एक्ट्रेस इस वक्त सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार बरखा अपने किसी शो या सीरीज की वजह से नहीं बल्कि कुछ तस्वीरों की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं. दरअसल, 46 साल की बरखा की कुछ तस्वीरें इस वक्त लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं. बरखा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मीरा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड आशीष शर्मा के साथ फ्रांस वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से कई तस्वीरों में बरखा एक्टर आशीष शर्मा के साथ कोजी पोज देती हुए नजर आईं. अब सोशल मीडिया पर बरखा की यह तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं. बरखा की इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस खूब प्यार भी लुटा रहे हैं. कई लोगों के ने कमेंट में बरखा और आशीष शर्मा की जोड़ी की तारीफ भी की.

बता दें कि, सालों से छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करने वाली बरखा बिष्ट का साल 2022 में उनके पति इंद्रनील सेन गुप्ता से तलाक हुआ था. टीवी के पावर कपल कहे जाने वाले बरखा और इंद्रनील की शादी टूटने पर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2026 01:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola