बॉलीवुड की दो खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेसेस ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेज पर दोनों का बेफिक्र अंदाज और शानदार डांस फैंस का दिल जीत रहा है। वीडियो में दोनों सितारों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखने लायक है। दरअसल, यह खास पल साल 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन का है, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। उस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो उस वक्त भी चर्चा में रहे थे, लेकिन अब ऐश्वर्या और दीपिका का यह डांस वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर छाया हुआ है। वायरल वीडियो में जैसे ही पंजाबी सिंगर सुखबीर अपना सुपरहिट गाना ‘इश्क तेरा तड़पावे’ गाना शुरू करते हैं, वैसे ही ऐश्वर्या पूरे जोश के साथ दीपिका को डांस फ्लोर पर लेकर आती हैं। इसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस मस्ती में झूमती और डांस करती नजर आती हैं। रेड साड़ी में दीपिका और गोल्डन गाउन में ऐश्वर्या का ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो की सबसे खास बात दोनों की प्यारी दोस्ती और शानदार बॉन्डिंग है। फैंस लगातार कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों बॉलीवुड क्वीन को साथ में खुश होकर डांस करते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने दोनों को साथ में और ज्यादा देखने की इच्छा जताई।
---विज्ञापन---
Aishwarya-Deepika’s Epic Dance Moment Is Going Viral Again। बीवियों संग झूमे Ranveer-Abhishek !
बॉलीवुड की दो खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेसेस ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेज पर दोनों का बेफिक्र अंदाज और शानदार डांस फैंस का दिल जीत रहा है। वीडियो में दोनों सितारों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखने लायक है।
First published on: Jun 20, 2026 05:22 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola