Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan Reveals Details of His Third Marriage, खुद कर रहे सारी तैयारियां। बताया कैसी होगी शादी ?

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर जल्द ही गौरी के साथ अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं और इसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 20, 2026 17:35
Share :
Aamir Khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर जल्द ही गौरी के साथ अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं और इसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी खुद आमिर खान ने संभाल रखी है। खबरों के अनुसार, उन्होंने अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से कुछ समय का ब्रेक लिया है और अपनी नई शुरुआत की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं। फैंस भी उन्हें एक बार फिर दूल्हे के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में आमिर ने अपनी शादी को लेकर कुछ खास जानकारी साझा की। उन्होंने साफ किया कि उनकी और गौरी की शादी किसी बड़े या भव्य समारोह की तरह नहीं होगी। कपल अपनी इस खास दिन को सादगी के साथ मनाना चाहता है। आमिर के मुताबिक, शादी उनके घर पर ही आयोजित की जाएगी और यह एक सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों ही अपनी शादी को निजी और बेहद साधारण रखना चाहते हैं। हालांकि, आमिर और गौरी की शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा का फैंस अब भी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस खास मौके से जुड़ी और जानकारियों पर सभी की नजर बनी हुई है।

First published on: Jun 20, 2026 05:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola