सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में राजनीति, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन के एक खास पल की हो रही है। वायरल वीडियो में जया बच्चन आगे चलती नजर आती हैं, जबकि अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ पीछे-पीछे चलते दिखाई देते हैं। दोनों बातचीत करते हुए मुस्कुरा रहे होते हैं। इसी दौरान अमिताभ प्यार से श्वेता का हाथ थाम लेते हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। यह खूबसूरत फादर-डॉटर मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फादर्स डे के मौके पर सामने आए इस वीडियो को देखकर यूजर्स भावुक हो गए हैं। फैंस का कहना है कि बच्चे चाहे कितने भी बड़े हो जाएं, पिता के लिए वे हमेशा बच्चे ही रहते हैं। अमिताभ और श्वेता की बॉन्डिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Amitabh Bachchan Holds Daughter Shweta’s Hand । छा गई ‘बाप-बेटी’ की जोड़ी..! वीडियो ने जीता दिल
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी से अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फादर्स डे के मौके पर सामने आए इस प्यारे फादर-डॉटर मोमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया है।
First published on: Jun 21, 2026 01:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola