बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों अपने शानदार कमबैक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीब 8 साल बाद वह फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस बीच उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके लॉस एंजेलिस वाले घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, शादी के बाद प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ और बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा है। यही वजह है कि उन्होंने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में एक खूबसूरत किचन गार्डन तैयार किया है, जहां वह खुद फलों और सब्जियों की खेती करती हैं। प्रीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने होम फार्म की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनके गार्डन में कई तरह के फल, सब्जियां और हरे-भरे पौधे मौजूद हैं, जिनकी देखभाल वह खुद करती हैं। खास तौर पर उनके सेब के पेड़ ने लोगों का ध्यान खींचा था, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद पहली बार उस पर फल आए थे और प्रीति की खुशी देखने लायक थी। भले ही प्रीति हिमाचल प्रदेश से दूर विदेश में रह रही हों, लेकिन उनके दिल में आज भी अपनी मिट्टी और संस्कृति के लिए वही प्यार बरकरार है। यही सादगी और अपनी जड़ों से जुड़ाव उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है।
---विज्ञापन---
Popular Actress स्टारडम छोड़ विदेश में कर रही खेती, उगाए सेब-सब्जियां-फल ! तस्वीरें देख फैंस दंग !
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों अपने शानदार कमबैक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीब 8 साल बाद वह फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस बीच उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके लॉस एंजेलिस वाले घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
First published on: Jun 20, 2026 06:13 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola